facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Enterprises Q3 Results: तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट दोगुना से ज्यादा उछला, रेवेन्यू 6.5% बढ़ा, जानें कितनी हुई कमाई

Advertisement

Adani Enterprises ने गुरुवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर प्रॉफिट दो गुना से ज्यादा उछलकर 1888.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

Last Updated- February 01, 2024 | 4:36 PM IST
Adani Green Energy जुटाएगी 40.9 करोड़ डॉलर, फंड का यहां करेगी इस्तेमाल, Adani Green Energy will raise $409 million, will use the funds here

Adani Enterprises Q3 Results: अदाणी ग्रुप (Adani Group) की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने अपनी तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में तगड़ा मुनाफ़ा हुआ है।

अदाणी एंटरप्राइजेज ने गुरुवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर प्रॉफिट दो गुना से ज्यादा उछलकर 1888.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी एक साल पहले की इसी तिमाही में 820 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

अदाणी एंटरप्राइजेज का रेवेन्यू भी बढ़ा

कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 6.5 प्रतिशत बढ़कर 28,336.4 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 26,612.2 करोड़ रुपये था।

बीती तिमाही में कंपनी का EBITDA लगभग दोगुना होकर 3,227.7 करोड़ रुपये हो गया, जो कि एक साल पहले की अवधि में 1,629.2 करोड़ रुपये था। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में मार्जिन 6.1 प्रतिशत से बढ़कर 11.4 प्रतिशत हो गया।

मुनाफे में वृद्धि का कारण ?

अरबपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) की अगुवाई वाले ग्रुप की प्रमुख कंपनी ने कहा कि उसके मजबूत प्रदर्शन में रिन्यूएबल एनर्जी, एयरपोर्ट और सड़क व्यवसायों का विशेष योगदान रहा।

शेयर चढ़कर बंद

अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर गुरुवार को 0.35 प्रतिशत 11.15 रुपये बढ़कर 3152.25 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर बंद हुआ।

Adani Wilmar का नेट मुनाफा घटा

अदाणी ग्रुप (Adani Group) की FMCG सेक्टर की कंपनी अदाणी विल्मर (Adani Wilmar) का नेट मुनाफा (net profit) FY24Q3 में सालाना आधार पर (YoY) 18 फीसदी कम होकर 200.89 करोड़ रुपये हो गया है।

फॉर्च्यून ब्रांड (Fortune Brand) के तहत सामान बेचने वाली कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि (FY23Q3) में 246.16 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज किया था।

Adani Total Gas का प्रॉफिट बढ़ा

अदाणी ग्रुप (Adani Group) की सब्सिडियरी कंपनी अदाणी टोटाल गैस (Adani Total Gas) ने वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही (FY24Q3) में 18 फीसदी की बढ़त के साथ 176.64 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा (net profit) दर्ज किया है।

पिछले साल की समान अवधि (fy23q3) में कंपनी ने 150.19 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज किया था। अदाणी टोटाल गैस चालू वित्त वर्ष में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

Advertisement
First Published - February 1, 2024 | 4:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement