facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Enterprises Q4 Results 2024: अदाणी ग्रुप की कंपनी का 38 फीसदी घटा नेट मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान

Advertisement

Adani Enterprises का रेवेन्यू Q4FY24 में 0.81 फीसदी बढ़कर 29,180.02 करोड़ रुपये हो गया, जो कि Q4FY23 में 28,943.84 करोड़ रुपये रहा था।

Last Updated- May 02, 2024 | 4:21 PM IST
Adani Group

Adani Enterprises Q4FY24 Results: अदाणी ग्रुप (Adani Group) की इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की दिग्गज कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज ने आज वित्त वर्ष 24 की अंतिम तिमाही के लिए रिजल्ट्स जारी कर दिए। एक्सचेंजों को जानकारी देते हुए कंपनी ने बताया कि जनवरी-मार्च तिमाही में उसका नेट मुनाफा (net profit) 38 फीसदी कम होकर 450.58 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि (Q4FY23) में 722.48 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज किया।

तिमाही आधार पर (QoQ) कंपनी के नेट मुनाफे में 76.14 फीसदी की गिरावट आई है। दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 1,888.45 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज किया था।

अगर पूरे वित्त वर्ष का आंकड़ा देखा जाए तो कंपनी ने वित्त वर्ष 24 (FY24) में 31.04 फीसदी का इजाफा हुआ है। FY24 में कंपनी का नेट मुनाफा 3,240.78 करोड़ रुपये रहा , जबकि FY23 में यह 2,472.94 करोड़ रुपये रहा था।

रेवेन्यू बढ़ा

हालांकि, Adani Enterprises का रेवेन्यू मार्च तिमाही में 0.81 फीसदी बढ़कर 29,180.02 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 28,943.84 करोड़ रुपये रहा था।

पूरे वित्त वर्ष में नेट मुनाफे में भले ही बढ़ोतरी देखने को मिली, लेकिन कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू कम हो गया है। FY24 में कंपनी ने 96,420.98 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जो कि FY23 के 127,539.50 करोड़ रुपये के मुकाबले 24.39 फीसदी कम है।

डिविडेंड का ऐलान

कंपनी ने एक्सचेंजों को जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड ने 31 मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए 1 रुपये की फेस वैल्यू पर 1.30 रुपये प्रति शेयर के लाभांश (dividend) को मंजूरी दे दी है। अगर शेयरहोल्डर्स से मंजूरी मिल जाती है तो यह रकम निवेशकों के डीमैट अकाउंट में क्रेचडिट कर दी जाएगी।

टोटल इनकम में मामूली बढ़त

कंपनी ने बताया कि Q4FY24 में उसकी टोटल इनकम 29,630.29 करोड़ रुपये रही, जो कि Q4FY23 के 29,311.42 के मुकाबले महज 1.08 फीसदी की बढ़ोतरी है। वहीं कुल खर्च (Total expenses) की बात करें तो कंपनी ने Q4FY24 में 28,308.67 करोड़ रुपये का कुल खर्च किया जबकि Q4FY23 में 27,757.35 करोड़ रुपये खर्च किया था।

अदाणी एंटरप्राइजेज ने अपने बयान में कहा, ‘ANIL इकोसिस्टम, हवाई अड्डों और सड़कों से जुड़े उभरते मुख्य इन्फ्रा बिजनेस में अपने ऑपरेशन परफॉर्मेंस में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहे हैं। ग्रॉस EBIDTA में इन कारोबारों का योगदान FY23 में 40 फीसदी के मुकाबले FY24 के लिए बढ़कर 45 फीसदी हो गया है। बता दें कि ANIL अदाणी एंचरप्राइजेज के न्यू एनर्जी और टेक्नोलॉजी सं संबंधित पूरे सप्लाई चेन की देखरेख के लिए जिम्मेदार है।

Adani Group के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा, ‘अदाणी एंटरप्राइजेज ने एक बार फिर न केवल भारत में प्रमुख बिजनेस इनक्यूबेटर के रूप में बल्कि इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में एक ग्लोबल लीडर के रूप में भी अपनी स्थिति को मजबूत किया है।’

Adani Enterprises के शेयर गिरे

Adani Enterprises के शेयरों में आज 0.84 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। NSE पर कंपनी के शेयर 3,029 रुपये पर बंद हुए। कंपनी के शेयरों ने 1 साल में 58 फीसदी के करीब रिटर्न दिया है। हालांकि पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। 1 महीने का आंकड़ा देखें तो इसके शएयर करीब 7 फीसदी तक लुढ़क चुके हैं।

Advertisement
First Published - May 2, 2024 | 3:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement