facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FPO withdrawal: अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 25 फीसदी टूटा; समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर में गिरावट

Advertisement
Last Updated- February 02, 2023 | 2:14 PM IST
Adani Group

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का शेयर गुरुवार को 25 प्रतिशत टूट गया। इसके एक दिन पहले, बुधवार को कंपनी ने अपने 20 हजार करोड़ रुपये के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (FPO) को वापस लेने और निवेशकों का पैसा लौटाने की घोषणा की थी।

हालांकि, कंपनी के एफपीओ को मंगलवार को पूरी तरह से सब्स्क्राइब हुआ था। बीएसई पर कंपनी का शेयर गुरुवार को 25 प्रतिशत टूटकर 1,601.55 रुपये पर आ गया।

समूह की अन्य कंपनियों का प्रदर्शन भी लगातार छठे दिन कमजोर रहा। अडाणी पोर्ट्स के शेयर में 14 फीसदी की गिरावट आई, अदाणी ट्रांसमिशन में 10 फीसदी, अदाणी ग्रीन एनर्जी में 10 फीसदी, अदाणी टोटल गैस में 10 फीसदी, अडाणी विल्मर में पांच फीसदी, एनडीटीवी में 4.99 फीसदी और अदाणी पॉवर में 4.98 फीसदी की गिरावट आई। हालांकि अंबुजा सीमेंट्स के शेयर 9.68 फीसदी और एसीसी के 7.78 फीसदी चढ़े।

कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा था, “असाधारण परिस्थितियों के मद्देनजर, कंपनी के निदेशक मंडल ने फैसला किया है कि एफपीओ पर आगे बढ़ना नैतिक रूप से ठीक नहीं होगा। निवेशकों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है और उन्हें किसी तरह के संभावित नुकसान से बचाने के लिए निदेशक मंडल ने एफपीओ को वापस लेने का फैसला किया है।”

Advertisement
First Published - February 2, 2023 | 11:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement