facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Enterprises चालू वित्त वर्ष में 80,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

Advertisement

उन्होंने कहा कि हम अपनी पीवीसी परियोजना भी शुरू करने जा रहे हैं। ऐसे में पीवीसी कारोबार में 10,000 करोड़ रुपये लगाए जाएंगे। शेष 5,000 करोड़ रुपये डाटा केंद्रों पर खर्च होंगे।

Last Updated- May 12, 2024 | 12:59 PM IST
Adani Group

अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी की अगुवाई वाले अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज ने चालू वित्त वर्ष (2024-25) में विभिन्न कारोबार क्षेत्रों में 80,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। कंपनी के एक वरिष्ठ कार्यकारी ने यह जानकारी दी।

अदाणी एंटरप्राइजेज की उपस्थिति नवीकरणीय ऊर्जा से लेकर हवाई अड्डा और डाटा केंद्रों जैसे क्षेत्रों में हैं। अदाणी एंटरप्राइजेज के उप-मुख्य वित्त अधिकारी सौरभ शाह ने एक विश्लेषक कॉल में कहा कि कंपनी का वित्त वर्ष 2024-25 के पूंजीगत व्यय का एक बड़ा हिस्सा नवीकरणीय ऊर्जा कारोबार और हवाई अड्डों पर होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम 2024-25 में लगभग 80,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय पर विचार कर रहे हैं। जिसमें से एक बड़ा हिस्सा…एएनआईएल और हवाई अड्डा कारोबार में जाएगा। इन क्षेत्रों में लगभग 50,000 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय होगा।’’

Also read: Market Outlook: महंगाई के आंकड़ों, तिमाही नतीजों और वैश्विक रुख से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एएनआईएल) सौर मॉड्यूल बनाती है जो सूर्य के प्रकाश को बिजली और हरित हाइड्रोजन में परिवर्तित करता है। उन्होंने कहा, ‘‘फिर तीसरा हिस्सा सड़कों का होगा। गंगा एक्सप्रेसवे के कारण सड़क क्षेत्र में 12,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। शेष राशि अन्य कारोबार क्षेत्रों पर खर्च की जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि हम अपनी पीवीसी परियोजना भी शुरू करने जा रहे हैं। ऐसे में पीवीसी कारोबार में 10,000 करोड़ रुपये लगाए जाएंगे। शेष 5,000 करोड़ रुपये डाटा केंद्रों पर खर्च होंगे। शाह ने कहा कि एएनआईएल 10 गीगावाट सौर मॉड्यूल के साथ-साथ तीन गीगावाट पवन टर्बाइन का उत्पादन करने के लिए कारखानों को लक्षित कर रही है।

Advertisement
First Published - May 12, 2024 | 12:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement