facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Enterprises एनसीडी से जुटाएगी 800 करोड़ रुपये

Advertisement

कंपनी ने एनसीडी की पेशकश के दौरान कहा कि यह निर्गम 4 सितंबर को खुलेगा और 17 सितंबर को बंद होगा। इसमें समय से पहले बंद करने या विस्तार का विकल्प भी होगा।

Last Updated- August 29, 2024 | 10:38 PM IST
Adani Group

अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने आज 800 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए सुरक्षित गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) की सार्वजनिक पेशकश की घोषणा की। कंपनी ने एनसीडी की पेशकश के दौरान कहा कि यह निर्गम 4 सितंबर को खुलेगा और 17 सितंबर को बंद होगा। इसमें समय से पहले बंद करने या विस्तार का विकल्प भी होगा।

अदाणी एंटरप्राइजेज के प्रस्तावित एनसीडी को केयर रेटिंग्स लिमिटेड ने ‘केयर ए+ सकारात्मक’ रेटिंग दी है। अदाणी समूह के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) जुगेशिंदर रॉबी सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इस रेटिंग वाली प्रतिभूतियों को वित्तीय दायित्वों के समय पर भुगतान के लिहाज से पर्याप्त सुरक्षित माना जाता है और इनमें कम ऋण जोखिम होता है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि एईएल की इस पेशकश में 80 लाख एनसीडी शामिल होंगे, जिनमें से प्रत्येक का अंकित मूल्य 1,000 रुपये होगा। आधार आकार का निर्गम 400 करोड़ रुपये का है, जिसमें अतिरिक्त 400 करोड़ रुपये (ग्रीनशू विकल्प) तक अतिरिक्त अभिदान का विकल्प भी है। इस तरह इस निर्गम का कुल आकार 800 करोड़ रुपये है।

अदाणी एंटरप्राइजेज ने कहा कि इस निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग सेबी मानकों के अनुरूप मुख्य रूप से मौजूदा ऋण के पूर्ण या आंशिक रूप से पूर्व भुगतान या पुनर्भुगतान (कम से कम 75 प्रतिशत) और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों (25 प्रतिशत तक) के लिए किया जाएगा।

Advertisement
First Published - August 29, 2024 | 10:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement