facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी को यूएस मार्केट से भी लगा झटका ! डाउ जोन्स से बाहर होगी Adani Enterprises

Advertisement
Last Updated- February 03, 2023 | 12:37 PM IST
Gautam Adani

एसएंडपी डाउ जोन्स (S&P Dow Jones) ने कहा है कि अदाणी समूह की कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) को वह सात फरवरी से अपने ‘स्थिरता सूचकांक’ (Sustainability Index) से हटा देगा। डाउ जोन्स ने यह फैसला अदाणी एंटरप्राइजेज समेत अदाणी समूह की तीन कंपनियों के शेयर बाजारों बीएसई और एनएसई के एडिशनल सर्विलांस मार्जिन फ्रेमवर्क (ASM) यानि एएसएम  के दायरे में आने के मद्देनजर लिया है।

देश के दोनों प्रमुख शेयर बाजारों से गुरुवार को मिली सूचना के मुताबिक, अदाणी एंटरप्राइजेज के अलावा अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड और अंबुजा सीमेंट्स भी एएसएम प्रारूप के दायरे में आ गई हैं।

एसएंडपी डाउ जोन्स इंडिक्स ने एक बयान में कहा, ‘‘लेखा में गड़बड़ी के आरोपों की पृष्ठभूमि में हुए मीडिया एवं शेयरधारक विश्लेषण के बाद अदाणी एंटरप्राइजेज को डाउ जोन्स के स्थिरता सूचकांक से हटाया जाएगा।’’

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 15 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। बुधवार और बृहस्पतिवार को भी कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट आई थी। बीते छह कारोबारी सत्रों में अदाणी समूह की दस सूचीबद्ध कंपनियों को कुल 8.76 लाख करोड़ रुपये से अधिक का घाटा उठाना पड़ा है।

Advertisement
First Published - February 3, 2023 | 12:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement