facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Adani Green Energy ने की दो ‘स्टेप डाउन’ सब्सिडियरी कंपनियों के मर्जर की घोषणा

‘स्टेप-डाउन’ अनुषंगी कंपनी से तात्पर्य प्रत्यक्ष अनुषंगी की अनुषंगी कंपनियों से है।

Last Updated- December 14, 2023 | 3:08 PM IST
Adani Energy
Representative Image

अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) ने दो ‘स्टेप-डाउन’ अनुषंगी कंपनियों अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी फिफ्टी वन लिमिटेड और अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी फिफ्टी फाइव लिमिटेड के विलय की गुरुवार को घोषणा की।

‘स्टेप-डाउन’ अनुषंगी कंपनी से तात्पर्य प्रत्यक्ष अनुषंगी की अनुषंगी कंपनियों से है। अदाणी ग्रीन एनर्जी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी अदाणी सौर ऊर्जा (केए) लिमिटेड ने 13 दिसंबर 2023 को अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी फिफ्टी वन लिमिटेड (एआरई51एल) का विलय कर लिया।

कंपनी ने बताया, उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी होल्डिंग नाइन लिमिटेड ने 13 दिसंबर 2023 को अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी फिफ्टी फाइव लिमिटेड (एआरई55एल) का खुद में विलय किया।

नई अनुषंगी कंपनियों का मुख्य काम पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा या ऊर्जा के अन्य नवीकरणीय स्रोतों का उपयोग करके किसी भी प्रकार की बिजली या विद्युत ऊर्जा का उत्पादन, विकास, परिवर्तन, वितरण, संचारण, बिक्री, आपूर्ति करना है।

First Published - December 14, 2023 | 2:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट