facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Green Energy अगले साल डेट सिक्योरिटीज के जरिए जुटा सकती है 2 अरब डॉलर, चढ़े शेयर

Advertisement

Adani Green Energy फंडिंग के लिए ग्लोबल फाइनैंशियल इंस्टीट्यूशन्स के साथ चर्चा कर रही है। रकम जुटाने की यह प्रक्रियाा साल 2024 की शुरुआत में शुरू हो सकती है।

Last Updated- December 22, 2023 | 5:40 PM IST
Adani Energy

अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) की रिन्यूबल कंपनी विस्तार का प्लान बना रही है। मामले से जानकार लोगों ने ब्लूमबर्ग को बताया कि अदाणी ग्रीन एनर्जी की योजना डेट के जरिये 2 अरब डॉलर जुटाने की है।

अहमदाबाद स्थित अदाणी की रिन्यूबल एनर्जी कंपनी डेट के प्राइवेट प्लेसमेंट, ऑफशोर यानी विदेशी बैंकों से लोन और इसके साथ-साथ डॉलर और रुपये के बॉन्ड सहित कई स्ट्रूमेंट्स के जरिये पैसे जुटाना चाहती है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में बताया गया कि कंपनी धन उगाहने (फंडरेजिंग) के लिए ग्लोबल फाइनैंशियल इंस्टीट्यूशन्स के साथ चर्चा कर रही है। रकम जुटाने की यह प्रक्रियाा साल 2024 की शुरुआत में शुरू हो सकती है।

विभिन्न फर्मों के साथ कंपनी की चर्चा जारी है। हालांकि फंड की रकम या इसकी प्रक्रिया में अभी बदलाव किया जा सकता है।

होने वाली है बोर्ड की मीटिंग

कंपनी का लक्ष्य 2030 तक 45 गीगावाट क्लीन एनर्जी कैपासिटी के उत्पादन की है। 26 दिसंबर को कंपनी के बोर्ड की मीटिंग होगी और उसके दौरान फंडरेजिंग के लिए फैसला लिया जा सकता है।

ज्यादा डेट जुटाने की योजना में अदाणी ग्रीन एनर्जी

ब्लूमबर्ग ने गुरुवार को बताया था कि अदाणी ग्रीन के फाउंडर्स ने कंपनी में 1 अरब डॉलर की इक्विटी डालने की योजना बनाई है। इससे कंपनी को अपने क्रेडिट मेट्रिक्स को खराब किए बिना अधिक डेट जुटाने की गुंजाइश मिलेगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अदाणी ग्रीन ग्लोबल बॉन्ड मार्केट में उछाल का फायदा उठाने की उम्मीद कर रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अगले साल ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद है।

चढ़े शेयर

BSE पर वर्तमान कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन अदाणी ग्रीन के शेयरों ने 14.10 अंकों की बढ़त दर्ज की।कंपनी के शेयर 0.93 फीसदी की उछाल के साथ 1533.95 रुपये पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - December 22, 2023 | 5:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement