facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Adani Green Energy ने दुनिया के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी पार्क से 551 MW सोलर पावर का उत्पादन शुरू किया

Advertisement

Adani Green के पास नौ गीगावॉट से अधिक का परिचालन नवीकरणीय खंड है, जो भारत में सबसे बड़ा है और 12 राज्यों में फैला हुआ है।

Last Updated- February 14, 2024 | 2:56 PM IST
Adani Energy

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने गुजरात के खावड़ा नवीकरणीय ऊर्जा (RE) पार्क में 551 मेगावाट सौर क्षमता शुरू करने की बुधवार को घोषणा की।

कंपनी की योजना इस आरई पार्क में 30 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता विकसित करने की है, जिसके अगले पांच वर्षों में चालू होने की उम्मीद है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि पूरा होने पर खावड़ा आरई पार्क दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा प्रतिष्ठान होगा।

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा, ‘‘ अदाणी ग्रीन एनर्जी, सौर और पवन के लिए दुनिया के सबसे व्यापक नवीकरणीय ऊर्जा परिवेश में से एक का निर्माण कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि खावड़ा आरई संयंत्र जैसी साहसिक तथा अभिनव परियोजनाओं के जरिए एजीईएल उच्च वैश्विक मानक स्थापित करना और गीगा-स्केल नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए दुनिया की योजना तथा निष्पादन मानकों को फिर से लिखना जारी रखता है।

बयान में कहा गया कि एजीईएल के पास नौ गीगावॉट से अधिक का परिचालन नवीकरणीय खंड है, जो भारत में सबसे बड़ा है और 12 राज्यों में फैला हुआ है।

एजीईएल ने कहा कि उसने आरई पार्क पर काम शुरू करने के 12 महीने के भीतर 551 मेगावाट की सौर क्षमता चालू कर दी, जिसकी शुरुआत सड़कों तथा संपर्क कनेक्टिविटी सहित बुनियादी ढांचे के विकास और एक आत्मनिर्भर सामाजिक परिवेश के निर्माण से हुई।

Advertisement
First Published - February 14, 2024 | 2:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement