facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Green Energy ने कर लिया रकम का इंतजाम, 2030 तक करेगी 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश

Advertisement

कंपनी में टोटालएनर्जीज द्वारा 30 करोड़ डॉलर का इक्विटी निवेश किया गया है, जबकि अदाणी परिवार ने 9,350 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर वारंट खरीदे हैं।

Last Updated- June 25, 2024 | 10:03 PM IST
Adani Energy

अदाणी समूह (Adani Group) की अक्षय ऊर्जा कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) वर्ष 2030 तक 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी और पूरी परियोजना के लिए वह रकम का इंतजाम पहले ही कर चुकी है। अदाणी ग्रीन एनर्जी के कार्यकारी निदेशक सागर अदाणी ने यह जानकारी दी।

अदाणी ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा, ‘मौजूदा क्षमता 10.9 गीगावॉट से बढ़ाकर 50 गीगावॉट किए जाने के लिए संपूर्ण वित्तीय व्यवस्था पहले ही कर ली गई है। 25 प्रतिशत इक्विटी योगदान पहले ही किया जा चुका है और शेष कर्ज ऋणदाताओं द्वारा दिया जाना है।’ अदाणी ने कहा, ‘हम वर्ष 2030 तक 50,000 करोड़ रुपये के एबिटा की उम्मीद कर रहे हैं।’

अदाणी ने कहा, ‘हमारी कंपन उन अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए बोली लगा रही है, जो हमारी रिटर्न की आंतरिक दर (आईआरआर) को पूरा करती हैं और जब तक इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती, तब तक हम परियोजना के साथ आगे नहीं बढ़ेंगे।’

कंपनी में टोटालएनर्जीज द्वारा 30 करोड़ डॉलर का इक्विटी निवेश किया गया है, जबकि अदाणी परिवार ने 9,350 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर वारंट खरीदे हैं। इसमें से अदाणी परिवार ने 2,338 करोड़ रुपये का निवेश कर दिया है तथा शेष राशि 18 महीने के सबस्क्रिप्शन में प्राप्त होगी।

अदाणी ग्रीन एनर्जी के मुख्य कार्याधिकारी अमित सिंह ने कहा, ‘इसके साथ ही, हमने सितंबर 2024 में देय 75 करोड़ डॉलर के होल्डको बॉन्ड पूरी तरह भुनाए जाने के लिए रिजर्व भी बनाए रखा है और इक्विटी के नजरिए से 2030 तक 50 गीगावॉट तक की वृद्धि को सुरक्षित करने के लिए इक्विटी का एकमुश्त नियोजन भी सुनिश्चित किया है।’

अपनी पूंजी प्रबंधन योजना के बारे में सिंह ने कहा कि कंपनी ऐसे अनुशासित दृष्टिकोण पर अमल कर रही है जो जोखिम दूर करने और प्रतिफल अनुकूल बनाने पर केंद्रित हो।

उन्होंने कहा, ‘25 वर्षीय अक्षय ऊर्जा पीपीए के साथ हमने हमारा मुख्य उद्देश्य ऋण की परिपक्वता को पीपीए अवधि के साथ अनुकूल बनाना है, जिससे ऋण भुगतान का जोखिम कम हो। हमने पूंजी के विविध पूल तक पहुंच विकसित की है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हम पूर्ण वित्त पोषित वृद्धि में सक्षम हैं।’

Advertisement
First Published - June 25, 2024 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement