facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Green Energy Q1FY25 results: अदाणी ग्रुप की एनर्जी कंपनी को हुआ 95 फीसदी का बंपर मुनाफा, कमाए 3,122 करोड़ रुपये

Advertisement

बंपर मुनाफा दर्ज करने के बाद अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में शानदार तेजी देखी गई। BSE पर, कंपनी का शेयर 6.10 फीसदी की तेजी के साथ 1820.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ 

Last Updated- July 25, 2024 | 5:02 PM IST
Adani Energy

Adani Green Energy Q1FY25 results: अदाणी ग्रुप की एनर्जी सेक्टर की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के लिए गुरुवार को अपने नतीजों का ऐलान किया। Q1FY25 में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 95 फीसदी बढ़कर 629 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि यानी Q1FY24 में यह 323 करोड़ रुपये था।

Adani Green का रेवेन्यू 22.5 फीसदी बढ़कर 3,122 करोड़ रुपये हुआ

शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने बताया कि इसकी कुल आय Q1FY25 में 22.5 फीसदी बढ़कर 3,122 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 2,550 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि रेवेन्यू, एबिटा और कैश प्रॉफिट में मजबूत वृद्धि मुख्य रूप से पिछले वर्ष की तुलना में 2,618 मेगावाट की क्षमता वृद्धि से प्रेरित है।

Adani Green की परिचालन क्षमता 31 फीसदी बढ़ी

अदाणी ग्रीन एनर्जी के सीईओ अमित सिंह ने बयान में कहा, “अदाणी ग्रीन अपनी 2030 तक 50 GW क्षमता के लक्ष्य को हासिल करने की राह पर है, जिसमें कम से कम 5 GW ऊर्जा भंडारण शामिल है, जिसे पंप्ड हाइड्रो के रूप में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए स्थलों का चयन कर लिया गया है और निकासी के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण है।”

बयान में कहा गया है कि नई स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं के साथ परिचालन क्षमता 31 फीसदी बढ़कर 10,934 मेगावाट हो गई है, जिसमें खावड़ा में 2,000 मेगावाट सौर क्षमता, राजस्थान में 418 मेगावाट सौर क्षमता और गुजरात में 200 मेगावाट पवन क्षमता शामिल है।

Also read: Canara Bank Q1 Results: बैंक का पहली तिमाही का नेट प्रॉफिट 10% बढ़कर 3,905 करोड़ रुपये पहुंचा

ऊर्जा बिक्री एक साल पहले की अवधि में 6,023 मिलियन यूनिट से 22 प्रतिशत बढ़कर 7,356 मिलियन यूनिट हो गई।

Adani Green Energy का शेयर 6 फीसदी से ज्यादा चढ़ा

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बंपर मुनाफा दर्ज करने के बाद अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में शानदार तेजी देखी गई। BSE पर, कंपनी का शेयर 6.10 फीसदी की तेजी के साथ 1820.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ

Advertisement
First Published - July 25, 2024 | 4:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement