facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Green Energy Q3 results: कंपनी का मुनाफा दोगुना होकर 103 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- February 07, 2023 | 7:08 PM IST
Adani eyes 90 percent EBITDA from infrastructure business
BS

अदाणी समूह की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 103 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने मंगलवार को बीएसई को दी सूचना में कहा कि अक्टूबर-दिसंबर, 2022 की तिमाही में आमदनी बढ़ने से उसके लाभ में बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही में उसका एकीकृत लाभ 49 करोड़ रुपये रहा था।

तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 2,258 करोड़ रुपये हो गई जबकि दिसंबर, 2021 की तिमाही में यह 1,471 करोड़ रुपये थी। कंपनी के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में उसकी सौर क्षेत्र में क्षमता इस्तेमाल (सीयूएफ) और बिजली बिक्री में सुधार दर्ज किया गया। इसके साथ पवन ऊर्जा से पैदा हुई बिजली की बिक्री भी क्षमता बढ़ने से बढ़ी है।

अदाणी ग्रीन एनर्जी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी विनीत एस जैन ने कहा, ‘हम भारत में किफायती स्वच्छ ऊर्जा को बड़े पैमाने पर अपनाने की दिशा में लगातार प्रगति कर रहे हैं। हम अपनी क्षमता वृद्धि के दीर्घकालिक लक्ष्य को भी हासिल करने की राह पर हैं।’

कंपनी को वित्त वर्ष 2022-23 के अंत तक अपनी परिचालन क्षमता बढ़कर 8,300 मेगावॉट होने की उम्मीद है जो भारत में सर्वाधिक होगी।

Advertisement
First Published - February 7, 2023 | 7:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement