facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने किया 1,799 मेगावाट सोलर बिजली सप्लाई का एग्रीमेंट, इस चीज पर कंपनी की नजर

Advertisement

अदाणी ग्रीन पहले ही अपनी सहयोगी कंपनी मुंद्रा सोलर एनर्जी लिमिटेड के माध्यम से दो गीगावाट सालाना क्षमता वाला एक सौर पीवी सेल और मॉड्यूल विनिर्माण कारखाना चालू कर चुकी है।

Last Updated- December 25, 2023 | 4:52 PM IST
solar power plant- सोलर पावर प्लांट

देश की प्रमुख नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी (AGL) ने 1,799 मेगावाट सौर ऊर्जा की आपूर्ति के लिए सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) के साथ बिजली खरीद समझौते (PPA) पर हस्ताक्षर किए हैं।

SECI से 2020 में मिला था कॉन्ट्रैक्ट

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि इस PPA पर हस्ताक्षर के साथ कंपनी ने 8,000 मेगावाट के विनिर्माण-संबद्ध सौर निविदा के तहत बिजली आपूर्ति का समझौता पूरा कर लिया है। कंपनी को जून, 2020 में SECI से यह अनुबंध मिला था।

कार्बन उत्सर्जन में कमी लाना हमारा लक्ष्य

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) अमित सिंह ने बयान में कहा, ‘‘अदाणी ग्रीन एनर्जी न केवल देश में कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के लक्ष्य की दिशा में बल्कि आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण में भी योगदान दे रही है।’’

Also read: साउथ सिनेमा को टक्कर देने खड़ा हुआ Bollywood, साल 2023 में कमा लिए इतने हजार करोड़

उन्होंने कहा, ‘‘हमें सबसे बड़े हरित पीपीए को पूरा करने और एक भरोसेमंद ऊर्जा परिदृश्य को साकार करने में खुशी हो रही है। भारत के वर्ष 2030 तक 500 गीगावॉट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) हरित ईंधन क्षमता हासिल करने के लक्ष्य के अनुरूप अदाणी ग्रीन 45 गीगावाट से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध है। यह हमारी मौजूदा परिचालन क्षमता का पांच गुना है।’’

AGL के पास पहले से मुंद्रा में है एक सोलर प्लांट

कंपनी ने SECI की विनिर्माण से जुड़ी सौर पीवी निविदा की प्रतिबद्धताओं को पूरा किया है। इसमें दो गीगावाट क्षमता की पीवी (फोटो वोल्टिक) सेल और मॉड्यूल विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करना शामिल है।

Also read: Reliance-Disney Deal: डिज्नी डील के साथ रिलायंस का दबदबा; Netflix, प्राइम वीडियो को मिलेगी जोरदार टक्कर

अदाणी ग्रीन पहले ही अपनी सहयोगी कंपनी मुंद्रा सोलर एनर्जी लिमिटेड (एमएसईएल) के माध्यम से दो गीगावाट सालाना क्षमता वाला एक सौर पीवी सेल और मॉड्यूल विनिर्माण कारखाना चालू कर चुकी है। यह प्लांट गुजरात के मुंद्रा में स्थित है। अदाणी ग्रीन के पास अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी होल्डिंग फोर लिमिटेड के माध्यम से मुंद्रा सोलर एनर्जी लिमिटेड के 26 प्रतिशत शेयर हैं।

Advertisement
First Published - December 25, 2023 | 4:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement