facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Adani Green Energy ने 2030 तक 45 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य रखा

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि एजीईएल अगले सात वर्षों तक हर साल सौर व पवन ऊर्जा से बिजली पैदा करने के लिए करीब तीन गीगावॉट क्षमता का निर्माण करना चाहती है।

Last Updated- August 15, 2023 | 4:01 PM IST
Adani Power

अदाणी समूह (Adani Group) की नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड वर्ष 2030 तक 45 गीगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य लेकर चल रही है।

कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) के पास 8,316 मेगावाट (8.3 गीगावॉट) की नवीकरणीय ऊर्जा परिचालन क्षमता है और अन्य 12,118 मेगावाट की क्षमता या तो निर्माण के करीब है या क्रियान्वयन के स्तर पर है।

सूत्रों ने कहा कि कंपनी की स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 20,434 मेगावाट (परिचालन व निष्पादन परियोजनाओं के तहत) के मौजूदा स्तर से बढ़ाकर वर्ष 2030 तक 45,000 मेगावाट यानी 45 गीगावॉट तक ले जाने का लक्ष्य है।

सूत्रों ने बताया कि एजीईएल अगले सात वर्षों तक हर साल सौर व पवन ऊर्जा से बिजली पैदा करने के लिए करीब तीन गीगावॉट क्षमता का निर्माण करना चाहती है।

एजीईएल में फ्रांसीसी ऊर्जा कंपनी टोटल एनर्जीज की 19.7 प्रतिशत हिस्सेदारी है। हाल ही में अमेरिकी निवेश फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स ने इस कंपनी में 6.8 प्रतिशत और कतर इंवेस्टमेंट अथॉरिटी ने 2.8 प्रतिशत की हिस्सेदारी ली है।

Advertisement
First Published - August 15, 2023 | 4:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement