facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Khavda Energy Park में 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी Adani Green Energy

Advertisement

कच्छ के खारे इलाके खावड़ा में अदाणी ग्रीन एनर्जी ने दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क बनाया हुआ है।

Last Updated- April 11, 2024 | 4:38 PM IST
Adani Energy
Representative Image

देश की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड गुजरात में कच्छ के खावड़ा में 30 मेगावाट स्वच्छ बिजली के उत्पादन के लिए लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक विनीत जैन ने यह जानकारी दी।

जैन ने कहा, ‘‘हमने अभी खावड़ा में 2,000 मेगावाट (दो गीगावाट) बिजली क्षमता चालू की है। चालू वित्त वर्ष में यहां चार गीगावाट और उसके बाद हर साल पांच गीगावाट क्षमता जोड़ने की हमारी योजना है।’’

कच्छ के खारे इलाके खावड़ा में अदाणी ग्रीन एनर्जी ने दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क बनाया हुआ है। इस ऊर्जा पार्क का बाहरी छोर पाकिस्तान के साथ लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा से सिर्फ एक किलोमीटर दूर है। यहां पर एक हवाई पट्टी भी स्थित है जिसका इस्तेमाल सप्ताह में कुछ बार मुंद्रा या अहमदाबाद से कंपनी अधिकारियों को लाने-ले जाने के लिए किया जाता है। अत्यधिक खारे पानी वाले इस इलाके में कई तरह की चुनौतियां हैं।

मार्च से जून के दौरान धूल भरी आंधियां चलती हैं, संचार एवं परिवहन का कोई बुनियादी ढांचा नहीं है, रहने लायक नजदीकी जगह भी ऊर्जा पार्क से करीब 80 किलोमीटर दूर है। वहीं बरसात के दौरान पानी मिट्टी के नीचे नहीं रिसता और यहां का भूजल भी खारा है। इन चुनौतियों के बावजूद अदाणी समूह अपनी नवीकरणीय ऊर्जा योजनाओं को लेकर बेहद महत्वाकांक्षी है। इसने वर्ष 2030 तक गैर-जीवाश्म स्रोतों से 500 गीगावाट बिजली के उत्पादन का लक्ष्य रखा है।

जैन ने कहा कि खावड़ा उर्जा पार्क अपने शीर्ष स्तर पर 81 अरब यूनिट बिजली का उत्पादन करेगा जो बेल्जियम, चिली और स्विट्जरलैंड जैसे देशों को बिजली देने के लिए पर्याप्त है। जैन ने कहा कि खावड़ा पार्क में नियोजित 30 गीगावाट क्षमता में 26 गीगावाट सौर ऊर्जा और चार गीगावाट पवन क्षमता की होगी।

अदाणी ग्रीन एनर्जी के मौजूदा परिचालन पोर्टफोलियो में 7,393 मेगावाट सौर, 1,401 मेगावाट पवन और 2,140 मेगावाट पवन-सौर हाइब्रिड क्षमता शामिल है। खावड़ा जमीन का स्वामित्व सरकार के पास है, जिसने इसे अदाणी समूह को 40 साल के पट्टे पर दे दिया है। इस ऊर्जा पार्क का निर्माण 2022 में शुरू हुआ था।

Advertisement
First Published - April 11, 2024 | 4:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement