facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Green Energy जुटाएगी 40.9 करोड़ डॉलर, फंड का यहां करेगी इस्तेमाल

Advertisement

Adani Green Energy Fund Raise: AGEL ने कहा कि यह इश्यू बाजार की स्थितियों के अधीन होगा और बॉन्ड का भारित औसत जीवन लगभग 12.7 वर्ष हो सकता है।

Last Updated- February 27, 2024 | 4:28 PM IST
Adani Green Energy जुटाएगी 40.9 करोड़ डॉलर, फंड का यहां करेगी इस्तेमाल, Adani Green Energy will raise $409 million, will use the funds here

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में काम करने वाली अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी (AGEL) 18 साल की डोर-टू-डोर अवधि के साथ डॉलर बॉन्ड के माध्यम से 40.9 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी ने मंगलवार यानी 27 फरवरी 2024 को एक एक्सचेंज फाइलिंग में शेयर बाजारों को इसकी जानकारी दी।

बॉन्ड का भारित औसत जीवन 12.7 वर्ष

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी ने कहा कि यह इश्यू बाजार की स्थितियों के अधीन होगा और बॉन्ड का भारित औसत जीवन (weighted average life) लगभग 12.7 वर्ष हो सकता है। कंपनी ने आगे कहा कि इश्यू से प्राप्त आय का उपयोग 2024 में देय 50 करोड़ डॉलर के 6.25 प्रतिशत वरिष्ठ सुरक्षित नोटों (senior secured notes) को रिफाइनैंस करने के लिए किया जाएगा जो 10 जून 2019 को जारी किए गए थे।

Also read: Reliance Jio की मदद से सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन ला रही चिपमेकर कंपनी! कीमत सिर्फ 99 डॉलर

AGEL ने इश्यू के लिए इन बैंकों को बनाया संयुक्त बुकरनर

एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि AGEL ने इस इश्यू के लिए बार्कलेज, डीबीएस बैंक, डॉयचे बैंक, एमिरेट्स एनबीडी बैंक, फर्स्ट अबू धाबी बैंक, आईएनजी बैंक, इंटेसा सैनपोलो, एमयूएफजी सिक्योरिटीज एशिया, एसएमबीसी निक्को सिक्योरिटीज, सोसाइटी जेनरल और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक को संयुक्त बुकरनर के रूप में नियुक्त किया है। इसमें कहा गया है कि एशिया, मध्य पूर्व, यूरोप और अमेरिका में इनकम इन्वेस्टर बैठकें 28 फरवरी से शुरू हो रही हैं।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने पहले भी अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि अदाणी ग्रीन एनर्जी मार्च में डॉलर बॉन्ड जारी करके लगभग 50 करोड़ डॉलर जुटाना चाह रही थी, जिससे यह एक साल में विदेशी बॉन्ड बाजार में लौटने वाली पहली अदाणी ग्रुप की कंपनी बन जाएगी।

Advertisement
First Published - February 27, 2024 | 4:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement