facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Adani Green Energy की गुजरात में 300 मेगावाट क्षमता वाली विंड पावर प्रोजेक्ट चालू

Advertisement

Adani Green Energy ने कहा कि यह परियोजना 109.1 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन करेगी जिससे कार्बन उत्सर्जन में सालाना लगभग आठ लाख टन कमी आएगी।

Last Updated- March 14, 2024 | 4:33 PM IST
Adani Energy
Representative Image

Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुरुवार को कहा कि उसने गुजरात में 300 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना की 126 मेगावाट क्षमता वाली इकाई को चालू कर दिया है।

इस परियोजना में 174 मेगावाट क्षमता का परिचालन पहले से ही चालू है। इस तरह इस परियोजना की कुल 300 मेगावाट क्षमचा का संचालन शुरू हो गया है। कंपनी ने कहा कि यह परियोजना 109.1 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन करेगी जिससे कार्बन उत्सर्जन में सालाना लगभग आठ लाख टन कमी आएगी।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा, ‘‘एजीईएल के पूर्ण-स्वामित्व वाली अनुषंगी अडाणी विंड एनर्जी कच्छ फोर लिमिटेड (एडब्ल्यूईके4एल) ने गुजरात में 126 मेगावाट की मर्चेंट पवन ऊर्जा परियोजना का परिचालन शुरू किया है।’’

इस परियोजना के संचालन के साथ एजीईएल ने 9,604 मेगावाट क्षमता के साथ देश की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी का अपना रुतबा बरकरार रखा है।

Advertisement
First Published - March 14, 2024 | 4:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement