facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Green Q3 result: दिसंबर तिमाही में अदाणी ग्रीन का मुनाफा हुआ दोगुना, जानें कितने की हुई कमाई

Advertisement

Adani Green के शेयर सोमवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पर लगभग 4 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,730.70 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

Last Updated- January 29, 2024 | 2:15 PM IST
Adani Energy

Adani Green Energy Q3 Results: अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (Adani Green Energy Ltd) का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में दोगुना हो गया। अदाणी ग्रीन ने दिसंबर तिमाही में 256 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया है।

कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 148.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई हुई है। वित्त वर्ष 2022-23 की दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 103 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था।

रेवेन्यू में 17 प्रतिशत का उछाल  

वित्त वर्ष 2023-24 की दिसंबर तिमाही में अदाणी ग्रीन का ऑपरेशन से रेवेन्यू 17 प्रतिशत बढ़कर 2,311 करोड़ रुपये हो गया, जबकि 2022 की समान तिमाही में यह 1,971 करोड़ रुपये था।

इसके अलावा अदानी ग्रीन का EBITDA 95 प्रतिशत बढ़कर 1,667 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही के दौरान इसका EBITDA मार्जिन 72 फीसदी रहा।

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने कहा कि बिजली आपूर्ति खंड के लिए राजस्व और ईबीआईटीडीए में मजबूत वृद्धि मुख्य रूप से पिछले वर्ष में 1,154 मेगावाट की क्षमता वृद्धि और बेहतर क्षमता उपयोग कारक (सीयूएफ) द्वारा संचालित है।

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित सिंह ने कहा, “हाल ही में घोषित इक्विटी और ऋण पूंजी वृद्धि के साथ, हमने 2030 तक लक्षित 45 गीगावॉट क्षमता के लिए एक अच्छी तरह से सुरक्षित विकास पथ के लिए पूंजी प्रबंधन ढांचा तैयार किया है।”

अदाणी ग्रीन के शेयरों में तेजी

अदाणी ग्रीन (Adani Green Share) के शेयर सोमवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पर लगभग 4 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,730.70 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

इस बीच, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने अपने 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर के बॉन्ड का मेच्यूरिटी से आठ महीने पहले भुगतान करने के लिए कोष जुटा लिया है।

अदाणी समूह की कंपनी ने एनसीडी (गैर-परिवर्तनीय ऋण पत्र) जारी करते हुए 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए। ये एनसीडी इस साल सितंबर में मेच्योर होने वाले हैं।

Advertisement
First Published - January 29, 2024 | 2:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement