facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Green के Q3 रिजल्ट की तारीख-समय तय, जानें बोर्ड मीटिंग और निवेशक कॉल की पूरी डिटेल

Advertisement

23 जनवरी 2026 को जारी होंगे तिमाही नतीजे, उसी दिन निवेशकों से बातचीत करेगी कंपनी

Last Updated- January 05, 2026 | 8:08 AM IST
Adani Energy

शेयर बाजार में तिमाही नतीजों को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में अदाणी ग्रुप की रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के नतीजों की तारीख की घोषणा कर दी है। कंपनी ने शनिवार, 3 जनवरी 2026 को शेयर बाजार को दी गई रेगुलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी बताई।

कब आएंगे अदाणी ग्रीन के Q3 नतीजे

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने बताया है कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को होगी। इस मीटिंग में कंपनी 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही और नौ महीनों के लिए अपने अनऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड नतीजों को मंजूरी देगी।

कंपनी ने दूसरी तिमाही के नतीजे 10 अक्टूबर 2025 को बाजार बंद होने के बाद करीब 4:45 बजे जारी किए थे। इसी को देखते हुए उम्मीद है कि तीसरी तिमाही के नतीजे भी 23 जनवरी 2026 को शाम के समय घोषित किए जाएंगे।

रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, अदाणी ग्रीन की ट्रेडिंग विंडो 1 जनवरी 2026 से बंद है। यह विंडो Q3 के नतीजे जारी होने के 48 घंटे बाद यानी 26 जनवरी 2026 को दोबारा खुलेगी।

निवेशकों के साथ होगी कॉल

कंपनी ने यह भी बताया है कि 23 जनवरी 2026 को ही वह निवेशकों और एनालिस्ट्स के साथ कॉल करेगी। इस कॉल में कंपनी तिमाही नतीजों और आगे के बिजनेस आउटलुक पर चर्चा करेगी।

अदाणी ग्रीन का Q2 FY26 प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में अदाणी ग्रीन का मुनाफा साल-दर-साल ₹583 करोड़ रहा। यह पिछले साल की समान तिमाही के ₹276 करोड़ से 111 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि, कुल आय में 4 प्रतिशत की गिरावट आई और यह ₹3,249 करोड़ रही। बिजली सप्लाई से होने वाली आय 20 प्रतिशत बढ़कर ₹2,776 करोड़ हो गई। इस सेगमेंट से EBITDA 19 प्रतिशत बढ़कर ₹2,543 करोड़ रहा।

शुक्रवार को BSE पर अदाणी ग्रीन का शेयर ₹1,038.80 पर बंद हुआ। शेयर में ₹12.95 यानी 1.26 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।

Advertisement
First Published - January 5, 2026 | 8:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement