facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Green ने 1,799 मेगावॉट सौर ऊर्जा के लिए किया करार

Advertisement

अदाणी ग्रीन ने भारत में सौर ऊर्जा उत्पादन में बड़ा बदलाव किया

Last Updated- December 25, 2023 | 11:52 PM IST
Adani Energy

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने सोमवार को बताया कि कंपनी ने सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) के साथ 1,799 मेगावॉट सौर ऊर्जा की आपूर्ति के लिए बिजली खरीद समझौता (पीपीए) किया है। कंपनी ने कहा, ‘इस पीपीए पर हस्ताक्षर के साथ कंपनी ने 8,000 मेगावाट के विनिर्माण-संबद्ध सौर निविदा के तहत बिजली आपूर्ति का समझौता पूरा कर लिया है।

कंपनी को जून 2020 में सेकी से यह अनुबंध मिला था।’ कंपनी ने मुख्य कार्याधिकारी अमित सिंह ने कहा कि हमें सबसे बड़े हरित पीपीए को पूरा करने और एक भरोसेमंद ऊर्जा परिदृश्य को साकार करने में खुशी हो रही है।

भारत के वर्ष 2030 तक 500 गीगावॉट हरित ईंधन क्षमता हासिल करने के लक्ष्य के अनुरूप अडाणी ग्रीन 45 गीगावाट से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध है। यह हमारी मौजूदा परिचालन क्षमता का पांच गुना है।

कंपनी ने सेकी की विनिर्माण से जुड़ी सौर पीवी निविदा की प्रतिबद्धताओं को पूरा किया है। इसमें दो गीगावाट क्षमता की पीवी (फोटो वोल्टिक) सेल और मॉड्यूल विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करना शामिल है।

अदाणी ग्रीन पहले ही अपनी सहयोगी कंपनी मुंद्रा सोलर एनर्जी लिमिटेड (एमएसईएल) के माध्यम से दो गीगावाट सालाना क्षमता वाला एक सौर पीवी सेल और मॉड्यूल विनिर्माण कारखाना चालू कर चुकी है।

यह संयंत्र गुजरात के मुंद्रा में स्थित है। अदणी ग्रीन के पास अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अदणी रिन्यूएबल एनर्जी होल्डिंग फोर लिमिटेड के माध्यम से मुंद्रा सोलर एनर्जी लिमिटेड के 26 प्रतिशत शेयर हैं।

Advertisement
First Published - December 25, 2023 | 11:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement