facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group ने Penna Cement का किया अधिग्रहण, 10 हजार करोड़ रुपये में खरीदी सीमेंट कंपनी

Advertisement

इस अधिग्रहण से पूरे भारत में सीमेंट बाजार में अदाणी ग्रुप (Adani Group) की हिस्सेदारी 2 प्रतिशत और दक्षिण भारत में 8 प्रतिशत बढ़ जाएगी।

Last Updated- June 13, 2024 | 7:00 PM IST
Cement Stocks

अदाणी ग्रुप (Adani Group) की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) ने गुरुवार को 10,422 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर पेन्ना सीमेंट इंडस्ट्रीज लिमिटेड (PCIL) का अधिग्रहण कर लिया।

कंपनी ने इसी के साथ अधिग्रहण के समझौते पर साइन कर दिए है। बता दें कि इस सौदे के साथ अदाणी ग्रुप (Adani Group) की उत्पादन क्षमता सालाना 1.4 करोड़ टन बढ़ जायेगी और कुल सालाना उत्पादन क्षमता 8.9 करोड़ टन हो जायेगी।

सौदे के तहत अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cements) अपने मौजूदा प्रमोटर समूह पी प्रताप रेड्डी और परिवार से पीसीआईएल के 100 प्रतिशत शेयर हासिल करेगी। अधिग्रहण की राशि पूरी तरह से आंतरिक स्रोतों से भरी जायेगी।

पीसीआईएल की आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान (निर्माणाधीन) में सालाना 1.4 करोड़ टन की उत्पादन क्षमता है। इसके साथ उसके जोधपुर संयंत्र में अधिशेष क्लिंकर होने से अतिरिक्त 30 लाख टन सालाना की सीमेंट ग्राइंडिंग क्षमता पैदा होगी।

इस अधिग्रहण से पूरे भारत में सीमेंट बाजार में अदाणी ग्रुप (Adani Group) की हिस्सेदारी 2 प्रतिशत और दक्षिण भारत में 8 प्रतिशत बढ़ जाएगी।

Advertisement
First Published - June 13, 2024 | 6:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement