facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group: अदाणी का टेक क्षेत्र पर भी बड़ा दांव

Advertisement

फाइनैंशियल टाइम्स (एफटी) की एक रिपोर्ट के अनुसार, अदाणी वन ऐप ई-कॉमर्स और डिजिटल पेमेंट में विस्तार के लिए बातचीत कर रहा है।

Last Updated- May 28, 2024 | 10:26 PM IST
Adani Group Share

कोयला से लेकर हवाई अड्डा व्यवसाय से जुड़ा अदाणी समूह अब टेक क्षेत्र पर भी बड़ा दांव लगा रहा है। इस घटनाक्रम से अवगत लोगों का कहना है कि समूह व्यावसायिक संभावनाओं के लिए कस्टमाइज्ड आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडलों के निर्माण और एक सुपर ऐप पर डिजिटल सेवाएं शामिल करने की योजना बना रहा है।

फाइनैंशियल टाइम्स (एफटी) की एक रिपोर्ट के अनुसार, अदाणी वन ऐप ई-कॉमर्स और डिजिटल पेमेंट में विस्तार के लिए बातचीत कर रहा है। एफटी की खबर में यह भी कहा गया है कि यह व्यावसायिक घराना ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) के जरिये ऑनलाइन खरीदारी की पेशकश करने की भी संभावना तलाश रहा है।

इस घटनाक्रम से अवगत एक व्यक्ति ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘उन्होंने (अदाणी समूह) ओएनडीसी प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लिए शुरुआती स्तर की कुछ बातचीत शुरू की है। लेकिन इसके बारे में ज्यादा विस्तार से जानकारी देना अभी जल्दबाजी होगी।’

समूह ने इस बारे में प्रतिक्रिया जानने के लिए भेजे गए ईमेल संदेश का कोई जवाब नहीं दिया है। मौजूदा समय में, अदाणी समूह ऊर्जा एवं यूटिलिटीज, परिवहन, लॉजिस्टिक जैसे कई क्षेत्रों में परिचालन करता है। एक अधिकारी ने बताया कि इन प्रमुख क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी के साथ, कंपनी सेक्टोरल डेटा का इस्तेमाल करने और एआई मॉडलों को प्रशिक्षित करने की योजना बना रही है।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि नई योजना से कंपनी उद्योग-केंद्रित ऐसे एआई मॉडल और सॉल्युशन तैयार कर सकेगी जो टेस्टिंग के बाद व्यावसायीकरण के लिहाज से सक्षम होंगे।

Advertisement
First Published - May 28, 2024 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement