facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group: अदाणी ग्रुप ने बनाया FY25 में 14 अरब डॉलर के निवेश का प्लान, 40 फीसदी कैपेक्स बढ़ाकर कहां करेगा खर्च

Advertisement

Adani Group वित्त वर्ष 25 में कुल निवेश का एक बड़ा हिस्सा ग्रीन सेक्टर जैसे renewable energy और green hydrogen में करेगा।

Last Updated- March 17, 2024 | 6:31 PM IST
अदाणी समूह ने हिंडनबर्ग के दावों को ‘भ्रामक’ बताकर खारिज कियाHindenburg-Adani Case: Adani Group rejects Hindenburg's claims as 'misleading

भारत सहित एशिया के सबसे अमीर उद्योदपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) की कंपनी तेज रफ्तार पकड़ रही है। एक तरफ जहां इसके शेयरों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है तो वहीं अदाणी ग्रुप अपनी सब्सिडियरी कंपनियों का कारोबार बढ़ाने में लगातार लगा हुआ है। समाचार एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अदाणी ग्रुप अगले वित्त वर्ष (FY25) के दौरान अपना पूंजीगत खर्च (capex) FY24 के मुकाबले 40 फीसदी बढ़ा सकता है।

PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कंपनी की योजना अगले वित्त वर्ष में 1.2 लाख करोड़ रुपये यानी करीब 14 अरब डॉलर के निवेश की है। ग्रुप अपने सीमेंट, एयरपोर्ट, एनर्जी और कमोडिटी जैसे कारोबार को बढ़ाने के लिए यह निवेश कर रहा है। सूत्रों ने कहा कि समूह ने अगले 7-10 सालों में कारोबार बढ़ाने के लिए अपने निवेश पूर्वानुमान को 100 अरब डॉलर से बढ़ाकर दोगुना कर दिया है।

एनालिस्ट का अनुमान है कि FY24 के अंत तक अदाणी ग्रुप की तरफ से किया गया पूंजीगत खर्च (Capex) करीब 10 अरब डॉलर हो सकता है।

कहां निवेश का है प्लान?

अदाणी ग्रुप वित्त वर्ष 25 में 1.2 अरब डॉलर के निवेश का एक बड़ा हिस्सा ग्रीन सेक्टर जैसे रिन्यूबल एनर्जी (renewable energy) और ग्रीन हाइड्रोजन (green hydrogen)में करेगा। यह निवेश करीब 70 फीसदी हो सकता है। वहीं, बचा हुआ 30 फीसदी निवेश एयरपोर्ट और पोर्ट्स (बंदरगाह) के क्षेत्र में कर सकता है।

हाल ही में, बिज़नेस स्टैंडर्ड ने Adani Airports Holdings- AAHL के CEO अरुण बंसल से बातचीत के बाद पहले ही बताया था कि Adani Group अगले 5 से 10 सालों के बीच 7 हवाई अड्डों के विस्तार के लिए 60,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बना रहा है। जिसके तहत इसकी योजना हवाई अड्डो की कैपासिटी को बढ़ाना है।

बॉन्ड के जरिये भी पैसे जुटा रहा अदाणी ग्रुप

हाल ही में ब्लूमबर्ग ने रिपोर्ट दी थी कि अदाणी ग्रुप 1.2 अरब डॉलर का एक अन्य बॉन्ड जारी करने पर विचार कर रहा है। यह इसी साल में जून तक जारी हो सकता है। रिपोर्ट ने यह भी बताया था कि एनर्जी सेक्टर में काम करने वाली अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) और संबंधित कंपनियां मौजूदा कर्जों को रिफाइनैंस करने के लिए फंड जुटाने की योजना बना रही हैं।

बढ़ रही जांच

अदाणी समूह भले ही हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद सुप्रीम कोर्ट से राहत पाकर मुश्किलों से उबर रहा हो, लेकिन कंपनी फिर से जांच के घेरे में आ रही है। 16 मार्च की ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका Adani Group और उसकी सब्सिडियरी कंपनियों पर रिश्वतखोरी के आरोप की जांच कर रहा है।

जांच करने वाले अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या Adani Group और उसकी सब्सिडियरी कंपनियां या गौतम अदाणी एक एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए अधिकारियों को रिश्वत देने में शामिल थे।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में बताया गया है कि न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के अमेरिकी अटॉर्नी ऑफिस और वाशिंगटन में जस्टिस डिपा्टमेंट की फ्रॉड यूनिट ह जांच कर रही है और इस मामले में रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी एज़्योर पावर ग्लोबल पर भी नजर रख रही है।

 

Advertisement
First Published - March 17, 2024 | 6:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement