facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group: अदाणी ग्रुप ने रिश्वतखोरी के आरोपों को किया खारिज, अमेरिकी जांच के दावे को बताया ‘झूठा’

Advertisement

अदाणी एंटरप्राइज लिमिटेड ने कहा है कि उसे अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा रिश्वतखोरी के आरोपों के संबंध में कोई नोटिस नहीं मिला है।

Last Updated- March 19, 2024 | 3:22 PM IST
Adani Ports Stock

अदाणी समूह ने एक्सचेंज फाइलिंग में उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि अमेरिकी अभियोजक (US prosecutors) भारत में कथित रिश्वतखोरी के मामले में अपनी जांच का दायरा बढ़ा रहे हैं। NDTV में छपी खबर के अनुसार, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट को ‘झूठा’ बताते हुए, अदाणी एंटरप्राइज लिमिटेड ने कहा कि उन्हें अमेरिकी न्याय विभाग से कोई नोटिस नहीं मिला है।

अदाणी एंटरप्राइज लिमिटेड ने कहा है कि उसे अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा रिश्वतखोरी के आरोपों के संबंध में कोई नोटिस नहीं मिला है। कंपनी ने सोमवार को अपनी फाइलिंग में यह जानकारी दी।

15 मार्च को पब्लिश आर्टिकल पर जारी किया स्पष्टीकरण

अदाणी समूह ने कहा है कि 15 मार्च को पब्लिश किए गए ब्लूमबर्ग के एक आर्टिकल के बाद यह स्पष्टीकरण जारी किया गया है। आर्टिकल की हेडलाइन थी “यूएस प्रोबिंग इंडियन बिलियनेयर गौतम अदाणी एंड हिज ग्रुप ओवर पोटेंशियल ब्राइबरी”।

अदाणी समूह पर भारत में एक ऊर्जा परियोजना की मंजूरी पाने के लिए रिश्वत देने का आरोप लगा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जांचकर्ता इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या अदाणी समूह से जुड़े लोग या कंपनियां, भारत में अधिकारियों अपने काम कराने के लिए उन्हें रिश्वत देने में शामिल थे। अदाणी एंटरप्राइजेज ने अपने जवाब में कहा कि यह रिपोर्ट झूठी है।

अदाणी समूह ने रिश्वत के आरोपों को नकारते हुए कहा है कि उसे अपने अध्यक्ष गौतम अदाणी के खिलाफ किसी भी जांच की जानकारी नहीं है। समूह ने यह भी कहा कि वह भारत और अन्य देशों में भ्रष्टाचार विरोधी और रिश्वत विरोधी कानूनों का पूरी तरह से अनुपालन करता है।

Advertisement
First Published - March 19, 2024 | 3:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement