facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group: अमेरिका में सौर, पवन ऊर्जा व गूगल तक फैला अदाणी का निवेश

Advertisement

सौर मॉड्यूल निर्यात, पवन टरबाइन विस्तार, और गूगल के साथ स्वच्छ ऊर्जा आपूर्ति के जरिए अमेरिकी बाजार में अदाणी समूह का बढ़ता दायरा

Last Updated- November 21, 2024 | 10:35 PM IST
Adani

गौतम अदाणी प्रवर्तित अदाणी समूह का अमेरिकी कंपनियों और वहां के बाजार तक निवेश फैला हुआ है। इनमें सौर मॉड्यूल के मौजूदा निर्यात, पवन टरबाइनों की संभावित बिक्री और अमेरिकी मुख्यालय वाले गूगल के भारत परिचालन के साथ बिजली आपूर्ति अनुबंध शामिल हैं।

13 नवंबर को अमेरिकी चुनाव परिणामों के बाद अदाणी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को बधाई दी और एक्स पर कहाः अदाणी समूह अपनी वैश्विक विशेषज्ञता का लाभ देने और अमेरिकी ऊर्जा सुरक्षा और मजबूत बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में 10 अरब डॉलर का निवेश करने को प्रतिबद्ध है। उसका लक्ष्य अमेरिका में 15,000 नौकरियां सृजित करना है।

अक्टूबर में अदाणी एंटरप्राइजेज (एईएल) ने कहा था कि उसके सौर मॉड्यूल की बिक्री पहले छह महीनों के दौरान 2 गीगावाट (जीडब्ल्यू) को पार कर गई और इसके निर्यात में सालाना आधार पर 64 फीसदी की वृद्धि हुई। 2 गीगावॉट में से 1.29 गीगावॉट को निर्यात बाज़ारों में बेचा गया। भारत से सौर मॉड्यूल निर्यात करने वालों के लिए अमेरिका एक प्रमुख बाजार है।

एईएल ने यह नहीं बताया कि किन इलाकों में उसका निर्यात होता है। इसके अलावा अपनी वित्त वर्ष 24 की सालाना रिपोर्ट में एईएल ने कहा कि अदाणी सोलर ने अमेरिका की प्रमुख यूटिलिटी कंपनियों में से एक से 1.6 गीगावॉट का एक साल का अपना सबसे बड़ा ऑर्डर हासिल किया है।

सौर ऊर्जा के अलावा एईएल अमेरिकी पवन टरबाइन उद्योग का लाभ उठाने की भी योजना बना रही है। उसी वार्षिक रिपोर्ट में एईएल ने कहा कि उसकी 5.2 मेगावॉट टरबाइन के साथ प्रतिस्पर्धी लाभ जुड़ा हुआ है जो उसे बाजार में पसंदीदा विकल्प बनाती है।

इसके अलावा कंपनी के पवन टरबाइन समाधानों की पहुंच का विस्तार करने के लिए ( विशेष रूप से अमेरिका और अन्य वैश्विक क्षेत्रों में) अंतरराष्ट्रीय बाजार तलाशने के उद्देश्य से रणनीतिक पहल की गई है। कंपनी की योजना 1.5 गीगावॉट एकीकृत पवन विनिर्माण क्षमता की है। अक्टूबर में अदाणी समूह ने गूगल के कुछ भारतीय परिचालनों के लिए गुजरात में अपनी सौर-पवन हाइब्रिड परियोजना से स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति के लिए गूगल के साथ सहयोग की घोषणा की थी।

Advertisement
First Published - November 21, 2024 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement