facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Adani Group की सीमेंट कंपनियों में बड़ा उलटफेर! CEO, CFO से लेकर MD तक बदले गए; देखें पूरी लिस्ट

Advertisement

अदाणी ग्रुप का मुकाबला आदित्य बिरला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक के साथ होता है, जो सीमेंट क्षेत्र में बड़ी खिलाड़ी है।

Last Updated- March 29, 2025 | 4:55 PM IST
Ambuja Cements stock
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Ambuja Cement

अदाणी ग्रुप की सीमेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट्स ने अपने शीर्ष स्तर पर बदलाव करते हुए विनोद बाहेती को नया सीईओ नियुक्त किया है और वर्तमान में पद पर मौजूद अजय कपूर को मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया है। अंबुजा सीमेंट्स के बोर्ड ने विनोद बाहेती को अतिरिक्त निदेशक और पूर्णकालिक निदेशक तथा कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में तीन साल के लिए नियुक्ति को मंजूरी दी है। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में इसकी जानकारी दी।

इसके अलावा, देश की दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट उत्पादक कंपनी अंबुजा सीमेंट्स ने राकेश तिवारी को कंपनी का मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त करने की भी घोषणा की है। साथ ही बोर्ड ने प्रवीण गर्ग को कंपनी के बोर्ड में गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक के रूप में तीन साल के लिए नियुक्त करने को भी मंजूरी दी। फाइलिंग में कहा गया कि ये सभी बदलाव 1 अप्रैल, 2025 से प्रभावी होंगे। इस बीच, अंबुजा सीमेंट की सहायक कंपनी ACC ने भी बताया कि अजय कपूर का इसके पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ के रूप में कार्यकाल समाप्त हो गया है।

विनोद बाहेती ACC के भी CEO

ACC के बोर्ड ने भी विनोद बाहेती को अतिरिक्त निदेशक और पूर्णकालिक निदेशक तथा कंपनी के सीईओ (CEO) के रूप में 1 अप्रैल, 2025 से तीन साल के लिए नियुक्त करने को मंजूरी दी। बाहेती वर्तमान में 16 सितंबर, 2022 से सीमेंट व्यवसाय के मुख्य वित्तीय अधिकारी हैं। उनके पास विनिर्माण और वित्त उद्योगों में अलग-अलग पदों पर काम करने का 25 साल से अधिक का अनुभव है। सीमेंट व्यवसाय के सीएफओ के रूप में शामिल होने से पहले, उन्होंने अदाणी ग्रुप में मर्जर एंड एक्विजिशन (M&A) के ग्रुप हेड के रूप में काम किया था।

बता दें कि अदाणी ग्रुप का मुकाबला आदित्य बिरला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक के साथ होता है, जो सीमेंट क्षेत्र में बड़ी खिलाड़ी है। इसका लक्ष्य वित्तीय वर्ष 28 (FY28) तक 140 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) की उत्पादन क्षमता हासिल करना है।

अरबपति गौतम अदाणी के नेतृत्व वाला अदाणी ग्रुप सितंबर 2022 में स्विस कंपनी होल्सिम से अंबुजा सीमेंट को 6.4 बिलियन डॉलर (लगभग 51,000 करोड़ रुपये) के नकद सौदे में खरीदकर सीमेंट व्यवसाय में कदम रखा था। तब से, यह आदित्य बिरला ग्रुप की कंपनी को चुनौती देने के लिए अलग अलग छोटे प्लेयर्स को खरीद रहा है। इसमें पेन्ना इंडस्ट्रीज, सांघी इंडस्ट्रीज और हाल ही में घोषित सीके बिरला ग्रुप की कंपनी ओरिएंट सीमेंट प्रमुख हैं।

Advertisement
First Published - March 29, 2025 | 4:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement