facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Adani Group ने खरीदा गोपालपुर पोर्ट…हासिल की 95% हिस्सेदारी, शापूरजी ग्रुप से इतने में हुई डील

Advertisement

ओडिशा में अंडर कंस्ट्रक्शन गोपालपुर बंदरगाह (Gopalpur Port) को एसपी ग्रुप ने 2017 में अपने पास लिया था। वर्तमान में यह पोर्ट 20 एमटीपीए की क्षमता संभालने में सक्षम है।

Last Updated- March 26, 2024 | 11:54 AM IST
Adani Ports Q3 Results

शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप (Shapoorji Pallonji Group) ने ब्राउनफील्ड गोपालपुर पोर्ट को अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड (Adani Ports and SEZ) को 3,350 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वेल्यू पर बेच दिया है।

ओडिशा में अंडर कंस्ट्रक्शन गोपालपुर बंदरगाह (Gopalpur Port) को एसपी ग्रुप ने 2017 में अपने पास लिया था। वर्तमान में यह पोर्ट 20 एमटीपीए की क्षमता संभालने में सक्षम है।

समूह ने एक बयान में कहा कि पोर्ट ने हाल ही में ग्रीनफील्ड एलएनजी पुनर्गैसीकरण टर्मिनल स्थापित करने के लिए पेट्रोनेट एलएनजी के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट किया है। गोपालपुर बंदरगाह की बिक्री के साथ एसपी ग्रुप ने पिछले कुछ महीनों में अपने दूसरे पोर्ट से पैसा निकाला है।

शापूरजी समूह पर करीब 20,000 करोड़ रुपये का कर्ज होने की अटकलें

शापूरजी पल्लोनजी समूह के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ महत्वपूर्ण उद्यम मूल्य पर गोपालपुर बंदरगाह और धरमतार बंदरगाह का नियोजित विनिवेश हमारे समूह की परिसंपत्तियों को बदलने और अपेक्षाकृत कम समय में हितधारक मूल्य बनाने की क्षमता को दर्शाता है…’’ एसपी समूह अपने कर्ज को कम करने के लिए कई कदमों पर विचार कर रहा है। समूह पर करीब 20,000 करोड़ रुपये का कर्ज होने की अटकलें हैं।

Advertisement
First Published - March 26, 2024 | 11:54 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement