facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani ग्रुप ने ऑडिट के लिए ग्रांट थॉर्नटन के नियुक्ति की खबर को बताया अफवाह, एक्सचेंजों को दिया स्पष्टीकरण

Advertisement
Last Updated- February 16, 2023 | 1:37 PM IST
Adani

अदाणी समूह ने अपनी कंपनियों का स्वतंत्र ऑडिट कराने के लिए ग्रांट थॉर्नटन के नियुक्ति की खबर को खारिज कर दिया है। अदाणी समूह ने इस खबर को अफवाह बताते हुए भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों को स्पष्टीकरण दिया है।

बता दें, खबर थी कि अदाणी एंटरप्राइजेज ने हिंडनबर्ग विवाद के बाद एक स्वतंत्र ऑडिट करने के लिए ग्रांट थॉर्नटन को नियुक्त किया है। इसी का खंडन करते हुए गुरुवार को अदाणी समूह ने एक्सचेंजों को स्पष्टीकरण जारी किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह खबर बाजार की अफवाह लगती है और इसलिए इस पर टिप्पणी करना अनुचित होगा।’

बता दें कि हिंडनबर्ग मामले में बीते दिनों खबर आई थी कि रिपोर्ट को लेकर परेशानी में घिरे अदाणी समूह ने आरोपों पर सफाई देने और निवेशकों को आश्वस्त करने के लिए अकाउंटेंसी फर्म ग्रांट थॉर्नटन को अपनी कुछ कंपनियों के स्वतंत्र ऑडिट के लिए नियुक्त किया है। इस मामले में एक्सचेंजों ने कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा था।

वहीं अदाणी समूह ने सोमवार को निवेशकों को यह कहते हुए आश्वस्त करने की कोशिश की कि उसके पास मजबूत नकदी प्रवाह है, इसकी व्यावसायिक योजनाएं पूरी तरह से वित्त पोषित हैं और यह “शेयरधारकों को बेहतर रिटर्न देने के लिए हमारे पोर्टफोलियो की निरंतर क्षमता में विश्वास है।”

Advertisement
First Published - February 16, 2023 | 1:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement