facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group Debt: पिछले एक साल में अदाणी ग्रुप का कर्ज 21 फीसदी बढ़ा

Advertisement

समूह ने मार्च तिमाही में कम से कम 3 अरब डॉलर का भुगतान किया

Last Updated- April 18, 2023 | 11:31 PM IST
अदाणी समूह ने हिंडनबर्ग के दावों को ‘भ्रामक’ बताकर खारिज कियाHindenburg-Adani Case: Adani Group rejects Hindenburg's claims as 'misleading
BS

ब्लूमबर्ग न्यूज द्वारा मंगलवार को दी गई खबर में कहा गया है कि अदाणी ग्रुप (Adani Group) का कर्ज पिछले साल के दौरान करीब 21 फीसदी बढ़ा और इसमें वै​श्विक बैंकों (global banks) का अनुपात बढ़कर लगभग एक​-तिहाई हो गया।

रिपोर्ट में अदाणी ग्रुप से जुड़े लोगों और निवेशकों को भेजी गई जानकारियों के आधार पर कहा गया है कि मार्च के अंत में करीब भारतीय व्यावसायिक घरानों की 29 फीसदी उधारी वै​श्विक अंतरराष्ट्रीय बैंकों से जुड़ी हुई थी।

अदाणी ग्रुप ने गिरवी शेयर, बॉन्डों और ऋण चुकाने के प्रयास किए हैं और उसने निवेशकों में फिर से भरोसा पैदा करने तथा शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट से पैदा हुए संकट के बाद अपने कर्ज से जुड़ी चिंताएं दूर करने के लिए बड़े निवेशकों और लेनदारों के साथ रोडशो किए हैं।

Also Read : Adani Group के कॉरपोरेट मामलों के प्रमुख अमन कुमार का NDTV के निदेशक मंडल से इस्तीफा

समाचार पत्र मिंट ने सोमवार को एक रिपोर्ट में कहा कि गौतम अदाणी (Gautam Adani) के नेतृत्व वाले समूह ने मार्च तिमाही में कम से कम 3 अरब डॉलर का भुगतान किया, प्रवर्तक-समूह के गिरवी हिस्से में कमी की और तीन घरेलू म्युचुअल फंडों के साथ बॉन्डों का निपटान किया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि समूह ने 36.50 अरब रुपये के वा​णि​ज्यिक पत्रों का भी भुगतान किया है। अदाणी समूह ने रॉयटर्स द्वारा इस संबंध में पूछे गए सवालों का तुरंत कोई जवाब नहीं दिया है।

Advertisement
First Published - April 18, 2023 | 7:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement