facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Adani Group खरीद रहा एक और कंपनी, ₹3000 करोड़ का करेगा निवेश, शेयरों में आई तेजी

Adani एनर्जी के शेयरों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई और 12:50 बजे कंपनी का शेयर 1.38 प्रतिशत 14.35 रुपये चढ़कर 1055.55 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

Last Updated- December 27, 2023 | 12:54 PM IST
Adani Group Share

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (Adani Energy Solutions) को पीएफसी कंसल्टिंग से हल्वड़ ट्रांसमिशन का अधिग्रहण करने का लेटर ऑफ इंटेंट मिल गया है।

हल्वड़ ट्रांसमिशन (Halvad Transmission) एक विशेष इकाई है जिसकी स्थापना पीएफसी कंसल्टिंग द्वारा खावड़ा आरई पार्क, गुजरात से सात गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा (आरई) निकालने के लिए की गई है।

कंपनी के बयान में कहा गया है कि एईएसएल 301 किलोमीटर (656 सर्किट किलोमीटर या सीकेएम) पारेषण परियोजना के निर्माण, स्वामित्व, संचालन और रखरखाव के लिए 35 साल की अवधि में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

एईएसएल ने शुल्क-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से यह परियोजना जीती है और इसे अगले 24 माह में चालू किया जाएगा। खावड़ा आरई पार्क को 30,000 मेगावाट की हरित ऊर्जा उत्पादन क्षमता के साथ दुनिया का सबसे बड़ा आरई पार्क माना जाता है।

खबर के बाद अदाणी एनर्जी के शेयरों में तेजी

एईएसएल के प्रबंध निदेशक अनिल सरदाना ने कहा, ‘‘सात गीगावाट खावड़ा परियोजना उपभोक्ताओं के लिए अतिरिक्त नवीकरणीय ऊर्जा उपलब्ध कराने में मदद करेगी और हम इस परियोजना को न्यूनतम पर्यावरणीय प्रभाव के साथ चालू करने के लिए नवीनतम तकनीक का उपयोग करेंगे।’’

इस खबर के बाद अदाणी एनर्जी के शेयरों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई और 12:50 बजे कंपनी का शेयर 1.38 प्रतिशत 14.35 रुपये चढ़कर 1055.55 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

(पीटीआई-भाषा के इनपुट के साथ)

First Published - December 27, 2023 | 12:54 PM IST

संबंधित पोस्ट