facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group अपनी सभी सीमेंट कंपनियों के मर्जर का बना रही प्लान, जानिए अंबुजा और ACC का क्या होगा

Advertisement

अदाणी ग्रुप ने सितंबर 2022 में ACC और अंबुजा सीमेंट का अधिग्रहण 6.4 अरब डॉलर में किया था। इस अधिग्रहण ने ग्रुप को UltraTech के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बना दिया

Last Updated- June 24, 2024 | 7:37 PM IST
Ambuja cement

अदाणी ग्रुप (Adani Group) के मालिकाना हक वाली अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) ने मध्यम अवधि में ग्रुप की सभी सीमेंट कंपनियों को आपस में मिलाकर एक कंपनी बनाने की योजना बनाई है। 19 जून को अहमदाबाद में ग्रुप की कंपनियों की निवेशकों की बैठक के बाद ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) ने पिछले सप्ताह प्रकाशित अपने नोट में यह जानकारी दी।

नोट में कहा गया है, “कंपनी की योजना मध्यम अवधि में सभी सीमेंट कंपनियों का मर्जर करके एक प्रमुख सीमेंट कंपनी का निर्माण करना है। विलय की लागत कोई बाधा नहीं है, लेकिन कंपनी अल्पसंख्यक और अन्य हितधारकों के हित में सर्वोत्तम संरचना की पहचान करने पर काम कर रही है।”

अदाणी ग्रुप ने सितंबर 2022 में एसीसी (ACC) और अंबुजा सीमेंट का अधिग्रहण 6.4 अरब डॉलर में किया था। इस अधिग्रहण ने ग्रुप को अल्ट्राटेक (UltraTech) के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बना दिया।

Also Read: अदाणी एंटरप्राइजेज की AGM में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और हिंडनबर्ग विवाद पर हुई चर्चा

एसीसी लिमिटेड और सांघी इंडस्ट्रीज (Sanghi Industries) दो सीमेंट सहायक कंपनियां हैं, जिनमें अन्य अल्पसंख्यक शेयरधारकों के साथ अंबुजा सीमेंट्स की हिस्सेदारी है। दोनों ही कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड है।

Also read: Apple और Meta कर रही चर्चा, नए iPhones में जेनरेटिव एआई सिस्टम के इंटीग्रेशन की संभवना

शनिवार को अदाणी सीमेंट को भेजी गई एक ईमेल क्वेरी में जेफरीज रिपोर्ट पर टिप्पणी और यह स्पष्टीकरण देने का अनुरोध किया गया था कि क्या समेकन में एसीसी शामिल होगी, खबर लिखे जाने तक कंपनी की तरफ से इस पर कोई जवाब नहीं आया।

सांघी इंडस्ट्रीज में अंबुजा सीमेंट्स की 60.44 प्रतिशत हिस्सेदारी है, यह संपत्ति उसने पिछले वित्तीय वर्ष में अपने पूर्व प्रमोटरों से हासिल की थी। अंबुजा के पास एसीसी में 50.05 प्रतिशत हिस्सेदारी भी है, जो 2013 में पूर्व प्रमोटरों – होलसिम ग्रुप द्वारा किए गए पुनर्गठन के बाद से उसके पास है। शेयरहोल्डिंग के ये आंकड़े इस साल मार्च तक के हैं।

पिछले साल अगस्त में बिजनेस स्टैंडर्ड को दिए एक इंटरव्यू में, कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कपूर ने कहा था कि “फिलहाल एसीसी और अंबुजा के विलय की कोई योजना नहीं है।”

यह पहली बार नहीं है जब अंबुजा सीमेंट्स के लिए सीमेंट परिसंपत्तियों के विलय पर विचार किया गया है। एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स के विलय के पुराने प्रयास विभिन्न कारणों से विफल रहे हैं।

Advertisement
First Published - June 23, 2024 | 7:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement