facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group: अमेरिका के आरोपों के बाद केन्या ने अदाणी समूह की हवाई अड्डा और एनर्जी डील रद्द कीं

Advertisement

यह कदम अमेरिका में अदाणी पर रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोपों के बाद उठाया गया है।

Last Updated- November 21, 2024 | 8:56 PM IST
Adani Group

केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने गुरुवार को घोषणा की कि उन्होंने भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी के साथ किए गए करोड़ों डॉलर के हवाई अड्डा विस्तार और ऊर्जा परियोजनाओं के समझौते रद्द कर दिए हैं। यह कदम अमेरिका में अदाणी पर रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोपों के बाद उठाया गया है।

राष्ट्रपति रुटो ने अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि यह फैसला हमारी जांच एजेंसियों और साझेदार देशों से मिली नई जानकारी के आधार पर लिया गया है। हालांकि, उन्होंने अमेरिका का नाम स्पष्ट रूप से नहीं लिया।

अदाणी समूह के साथ केन्या की राजधानी नैरोबी के मुख्य हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण का समझौता होने वाला था। इस समझौते के तहत अदाणी समूह को 30 साल के लिए हवाई अड्डे का संचालन करने के बदले एक नया रनवे और टर्मिनल बनाना था।

अदाणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और सौदे पर विवाद केन्या में गहराया

भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी के साथ केन्या के हवाई अड्डा विस्तार और ऊर्जा परियोजनाओं के सौदे को व्यापक आलोचना का सामना करना पड़ा है। इस सौदे के खिलाफ केन्या में अदाणी विरोधी प्रदर्शन हुए और हवाई अड्डा कर्मचारियों ने हड़ताल की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह सौदा कामकाजी परिस्थितियों को खराब करेगा और कुछ मामलों में नौकरियां खत्म होने का खतरा पैदा करेगा।

अदाणी समूह को केन्या में बिजली ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण का सौदा भी दिया गया था। केन्या को पूर्वी अफ्रीका का व्यावसायिक केंद्र माना जाता है, और यह परियोजना वहां के लिए महत्वपूर्ण थी।

गुरुवार को ऊर्जा मंत्री ओपियो वांडायी ने संसदीय समिति को बताया कि इस सौदे में केन्या की ओर से रिश्वतखोरी या भ्रष्टाचार का कोई मामला नहीं था।

इस सप्ताह अमेरिकी अभियोजकों ने भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने भारत में एक बड़े सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट में निवेशकों को धोखा दिया। उन पर आरोप है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट को हासिल करने में एक अवैध तरीके का इस्तेमाल किया और इससे जुड़े तथ्य छिपाए। अदाणी पर सिक्योरिटीज फ्रॉड और वायर फ्रॉड करने की साजिश के आरोप लगाए गए हैं। (AP के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 21, 2024 | 8:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement