facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दुनिया भर के निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए Adani ग्रुप ने लॉन्च किए ग्लोबल रोड शो

Advertisement

अदाणी की 10 कंपनियों का संयुक्त मार्केट कैप पिछले साल में दोगुना से ज्यादा बढ़कर 16.22 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

Last Updated- February 28, 2024 | 2:43 PM IST
Adani Airports IPO:

Adani Group ने अपने नए बॉन्ड की बिक्री से पहले अपने कारोबार में निवेशकों का विश्वास बढ़ाने के लिए और बॉन्डधारकों के लिए विदेशी रोड शो की एक सीरीज शुरू की है।

पिछले साल आए हिंडनबर्ग संकट के बाद अब अंतरराष्ट्रीय बांड बाजारों में वापसी का संकेत देते हुए, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने बुधवार को कहा कि वह 18 साल की डोर-टू-डोर अवधि के साथ बांड के माध्यम से 409 मिलियन डॉलर जुटाने की योजना बना रही है।

रोड शो के जरिए समूह निवेशकों को अपने विवेकपूर्ण वित्तीय योजना, परिचालन दक्षता और अपने लोन की देनदारी को पूरा करने की क्षमता के बारे में आश्वस्त करने का प्रयासों कर रहा है.

कई क्षेत्रों में विस्तार की तैयारी 

अदाणी समूह रिन्युएबल एनर्जी, पोर्ट, एयरपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर समेत कई क्षेत्रों में अपनी विस्तार योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने में लगा है। मनी कंट्रोल ने मामले के जानकार लोगों के हवाले से लिखा है कि भारत की बढ़ती बुनियादी ढांचे की आवश्यकताओं और नवीकरणीय ऊर्जा और बंदरगाह के नेतृत्व वाले विकास को अपनाने जैसी पहलों पर सरकार के जोर के साथ, समूह का लक्ष्य उभरते अवसरों को भुनाना और वैश्विक बाजार में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करना है।

बता दें, समूह के पास 2024 में देय 1.9 बिलियन डॉलर के विदेशी मुद्रा बांड हैं। इसने अपनी बकाया परिपक्वताओं के एक बड़े हिस्से का निपटान कर दिया है।

देनदारी को लेकर दी जानकारी

समूह ने विनियामक फाइलिंग के माध्यम से निवेशकों को बताया है कि वह 2019 में बेचे गए और अगले साल सितंबर में मैच्योर होने वाले अदाणी ग्रीन की होल्डिंग कंपनी के 750 मिलियन डॉलर का भुगतान करने के लिए नकदी बनाने पर काम कर रहा है।

समूह ने जुलाई तक अदाणा पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन के 650 मिलियन डॉलर के बांड किश्त का नकद भुगतान करने का भी वादा किया है, जिसमें से वह इस साल 325 मिलियन डॉलर का भुगतान पहले ही कर चुका है। अदाणी के शीर्ष बांडधारकों में ब्लैकरॉक, पीआईएमसीओ, फिडेलिटी और मेटलाइफ शामिल हैं।

हरित ऊर्जा में 100 अरब डॉलर का निवेश 
वहीं समूह ने कहा है कि वह अपने बंदरगाहों, बिजली और सीमेंट परिचालन को बिजली की आपूर्ति करने के लिए अगले दशक में हरित ऊर्जा में 100 अरब डॉलर का निवेश करेगा क्योंकि इसका लक्ष्य 2050 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जक बनना है।

30 सितंबर तक ग्रुप के पास कुल संपत्ति 4.48 लाख करोड़ रुपये थी। अदाणी की 10 कंपनियों का संयुक्त मार्केट कैप पिछले साल में दोगुना से ज्यादा बढ़कर 16.22 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

Advertisement
First Published - February 28, 2024 | 1:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement