facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिश्वत के आरोपों के बीच अदाणी समूह ने ‘हम करके दिखाते हैं’ अभियान का नया एडिशन किया लॉन्च

Advertisement

आरोप है कि एजीईएल के बॉण्ड पेशकश दस्तावेजों में रिश्वत-रोधी और भ्रष्टाचार-रोधी नीतियों के संबंध में झूठे तथा भ्रामक बयान दिए गए। अदाणी समूह ने इन सभी दावों को खारिज किया है।

Last Updated- December 19, 2024 | 2:58 PM IST
Adani Group
Representative image

उद्योगपति गौतम अदाणी के समूह ने बृहस्पतिवार को अपने अभियान ‘हम करके दिखाते हैं’ का नया संस्करण पेश किया। इस अभियान को अदाणी समूह पर अमेरिकी अधिकारियों द्वारा लगाए गए रिश्वत के आरोपों तथा कठोर अभियोग से उबरने की कोशिश माना जा रहा है।

समूह ने बयान में कहा, ‘‘ अपने पिछले संस्करण की सफलता को आगे बढ़ाते हुए यह मल्टी-मीडिया, मल्टी-प्लेटफॉर्म अभियान सांख्यिकी तथा आंकड़ों पर जोर देने की पारंपरिक कॉर्पोरेट रणनीति से आगे बढ़कर मानव-हित की प्रेरक कहानियों पर ध्यान केंद्रित करता है। ये कहानियां लाखों भारतीयों के जीवन पर अदाणी की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के व्यापक व सकारात्मक प्रभाव को बयां करती हैं।’’

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के निदेशक प्रणव अदाणी ने कहा, ‘‘ यह अभियान वास्तव में अदाणी समूह के सार को दर्शाता है। हमें हमारे आकार, गति तथा पैमाने के लिए जाना जाता है। इस पहल की खासियत यह है कि यह दिलों को छूने की शक्ति रखती है। यह सार्थक बदलाव के उत्प्रेरक के रूप में बुनियादी ढांचे का इस्तेमाल करने की हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमारे व्यवसायों के पीछे मानवीय कहानियों पर जोर देकर, हमारा मकसद गहरे भावनात्मक संबंध स्थापित करना और लाखों भारतीयों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हमारे समर्पण को रेखांकित करना है।’’

गौरतलब है कि अमेरिका के न्याय मंत्रालय और अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) ने 20 नवंबर 2024 को न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले में अमेरिकी जिला न्यायालय में समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी, उनके भतीजे सागर अदाणी और प्रमुख कार्यकारी विनीत जैन के खिलाफ क्रमशः अभियोग तथा एक दीवानी शिकायत दाखिल की थी। ये आरोप प्रतिभूति धोखाधड़ी, वायर धोखाधड़ी और एसईसी दिशानिर्देशों के उल्लंघन से संबंधित हैं।

आरोप है कि एजीईएल के बॉण्ड पेशकश दस्तावेजों में रिश्वत-रोधी और भ्रष्टाचार-रोधी नीतियों के संबंध में झूठे तथा भ्रामक बयान दिए गए। अदाणी समूह ने इन सभी दावों को खारिज किया है।

Advertisement
First Published - December 19, 2024 | 2:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement