facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US के निवेशकों के साथ Adani Group की बैठक, निजी तौर पर बॉन्ड लाने की कोशिश में अदाणी समूह

Advertisement
Last Updated- March 30, 2023 | 11:13 AM IST
Adani Group

अदाणी ग्रुप अमेरिका के दिग्गज निवेशकों के साथ चर्चा कर रहा है। इन निवेशकों में ब्लैकरॉक (BlackRock), ब्लैकस्टोन (Blackstone) और पैसिफिक इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट (Pacific Investment Management) जैसे दिग्गज निवेशक हैं जिनसे अदाणी समूह की निजी तौर पर बॉन्ड्स जुटाने को लेकर बातचीत कर रहा है।

ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है। अदाणी ग्रुप इस साल बॉन्ड्स के जरिए 100 करोड़ डॉलर यानी भी भारतीय करेंसी में 8223.65 करोड़ रुपये जुटाने की योजना पर काम कर रहा है।

हालांकि ब्लूमबर्ग की खबर में ये भी कहा गया है कि इस मामले अदाणी ग्रुप के प्रवक्ता ने इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं है। वहीं पैसिफिक इनेवेस्टमेंट ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इसके अलावा ब्लैकरॉक और ब्लैकस्टोन ने भी इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं भेजी।

अदाणी ग्रुप दिग्गज अमेरिकी निवेशकों के साथ बैठक कर रहा है। यह बैठक इसके ग्लोबल रोडशो का हिस्सा है जो अब अमेरिका के न्यूयॉर्क, बोस्टन, लॉस एंजेलेस और सैन फ्रांसिस्को में पहुंच गया है।

बता दें, बीते महीने ही ये जानकारी सामने आई थी कि अदाणी ग्रुप अपनी कम से कम तीन कंपनियों के लिए निजी तौर पर बॉन्ड्स लाने पर विचार कर रही है। सूत्रों का कहना है कि जिन कंपनियों का बॉन्ड लाने की बात हो रही है, उसमें अदाणी ट्रांसमिशन और अदाणी ग्रीन हो सकते हैं।

बॉन्ड्स की पहली खेप सितंबर में आ सकती है और इसके लिए डॉक्यूमेंटेशन का काम अगले महीने अप्रैल से शुरू हो सकता है। बॉन्ड्स की पहली खेप करीब 45 करोड़ डॉलर (3701.13 करोड़ रुपये) की हो सकती है। इनकी मेच्योरिटी 10-20 साल की हो सकती है और कूपन रेट 8 फीसदी के आसपास हो सकता है।

Advertisement
First Published - March 30, 2023 | 10:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement