facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी समूह के नेट प्रॉफिट में 107 फीसदी का उछाल लेकिन बिक्री में गिरावट

Advertisement

समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज पर 30 सितंबर तक 42,100 करोड़ रुपये का सकल कर्ज था, जो छह महीने पहले (मार्च अंत) 38,320 करोड़ रुपये था।

Last Updated- November 23, 2023 | 12:51 PM IST
Adani Group

अदाणी समूह की नौ लिस्टेड कंपनियों का शुद्ध लाभ (Net Profit) वित्त वर्ष 2023-24  (FY24) की पहली छमाही में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 10.7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 23,929 करोड़ रुपये रहा।

‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ द्वारा जुटाए गए आंकड़ों से पता चलता है कि वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही में कंपनियों की शुद्ध बिक्री 14 प्रतिशत घटकर 1.49 ट्रिलियन रुपये रह गई।

इसी अवधि में सेंसेक्स पर लिस्टेड अन्य कंपनियों की शुद्ध बिक्री 8.1 प्रतिशत बढ़ी और उनका शुद्ध लाभ 13.3 प्रतिशत बढ़ा। बता दें, जनवरी में आई हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अदाणी समूह पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद यह अदाणी समूह का पहला छह महीने का रिपोर्ट कार्ड है। हालांकि समूह ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है।

कंपनी की बड़ी नकदी

सितंबर में छह महीनों के आंकड़ों के अनुसार, समूह की नौ कंपनियों का ऋण 7.7 प्रतिशत बढ़कर 2.39 ट्रिलियन रुपये हो गया। समूह के एक सूत्र के मुताबिक, साल की पहली छमाही में कंपनियों के हाथ में नकदी बढ़कर 43,160 करोड़ रुपये (5.2 अरब डॉलर) हो गई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 33,200 करोड़ रुपये (4 अरब डॉलर) थी।

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप के दौरान ONDC पर Magicpin के ऑर्डर दोगुना होकर 10 लाख के पार

समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज पर 30 सितंबर तक 42,100 करोड़ रुपये का सकल कर्ज था, जो छह महीने पहले (मार्च अंत) 38,320 करोड़ रुपये था।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ करण अदाणी ने सितंबर तिमाही की घोषणा के बाद कहा कि रेल वॉल्यूम साल-दर-साल 25 प्रतिशत और वैगन निवेश योजनाओं की वॉल्यूम 42 प्रतिशत की दर से बढ़ी है।

Advertisement
First Published - November 23, 2023 | 12:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement