facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिकी रेगुलेटर की ओर से शेयरहोल्डर्स को भेजे गए किसी ‘सम्मन’ की जानकारी नहीं: Adani Group

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी नियामक ने अदाणी ग्रुप के बड़े शेयरहोल्डर्स से पूछाताछ शुरू की है

Last Updated- June 23, 2023 | 4:08 PM IST
Gautam Adani

गौतम अदाणी (Gautam Adani) की अगुवाई वाले अदाणी ग्रुप (Adani Group) ने कहा है कि उसे अमेरिकी रेगुलेटर्स की तरफ से निवेशकों को भेजे गए किसी सम्मन की जानकारी नहीं है।

अदाणी ग्रुप के प्रवक्ता ने कहा, “हमें निवेशकों को दिए गए ऐसे किसी सम्मन के बारे में जानकारी नहीं है। हमारे विभिन्न जारीकर्ता समूह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि खुलासे पूर्ण हैं, जैसा कि संबंधित जारीकर्ता के परिपत्रों में बताया गया है।”

अदाणी ग्रुप की तरफ से यह बयान दरअसल ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के बाद आया है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी नियामक ने अदाणी ग्रुप के बड़े शेयरहोल्डर्स से पूछाताछ शुरू की है कि ग्रुप के साथ उनकी क्या बातचीत हुई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट के बाद अदाणी ग्रुप को हुए नुकसान के बाद ग्रुप ने अपने निवेशकों को भरोसा दिलाने के लिए उनसे बातचीत की थी ।

अब इस पर अमेरिकी नियामक की इसपर नजर पड़ी है और उन्होंने अदाणी ग्रुप के बड़े शेयरहोल्डर्स से पूछाताछ शुरू की है कि ग्रुप के साथ उनकी क्या बातचीत हुई।

बता दें कि इस अदाणी ग्रुप पर अटार्नी ऑफिस पिछले कुछ महीने से जांच कर रही है। साथ ही अमेरिकी बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन भी इस पर जांच कर रही है।

इसके अलावा, भारतीय बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) भी अदाणी ग्रुप की कंपनियों को लेकर जांच कर रहा है।

Advertisement
First Published - June 23, 2023 | 4:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement