facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

Adani Group ने भरा इतना टैक्स कि बन जाए पूरी मुंबई की मेट्रो लाइन, सरकारी खजाने को मिले ₹75,000 करोड़

Adani Group: टैक्स पारदर्शिता पर रिपोर्ट भी जारी, जानिए कहां-कहां से आया ये पैसा

Last Updated- June 05, 2025 | 12:07 PM IST
Adani Group

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल 2024 से मार्च 2025) में सरकार को करीब ₹75,000 करोड़ का टैक्स दिया है। यह पिछले साल यानी FY24 के ₹58,104 करोड़ की तुलना में 29% ज्यादा है। इस रकम में डायरेक्ट टैक्स, इनडायरेक्ट टैक्स और कर्मचारियों की सोशल सिक्योरिटी से जुड़ी देनदारी भी शामिल है। ग्रुप के मुताबिक, यह कुल ₹74,945 करोड़ की रकम उसकी कई लिस्टेड कंपनियों के ज़रिए दी गई है। इनमें प्रमुख कंपनियों में Adani Enterprises, Adani Cement, Adani Ports & SEZ और Adani Green Energy शामिल हैं।

इसमें ₹28,720 करोड़ डायरेक्ट टैक्स (जैसे इनकम टैक्स), ₹45,407 करोड़ इनडायरेक्ट टैक्स (जैसे जीएसटी) और ₹818 करोड़ अन्य योगदान (जैसे सोशल सिक्योरिटी) के रूप में दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें…मोतीलाल ओसवाल म्युचुअल फंड ने लॉन्च किया नया ‘BSE 1000 इंडेक्स फंड’, सिर्फ ₹500 से शुरू करें निवेश

मुंबई मेट्रो जैसी परियोजना के खर्च के बराबर भरा टैक्स

अदाणी ग्रुप द्वारा FY25 में भरा गया टैक्स लगभग उतना ही है जितना मुंबई मेट्रो नेटवर्क जैसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को तैयार करने में खर्च होता है। यह रकम किसी ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने जितनी भी मानी जा सकती है।

अदाणी ग्रुप की सात लिस्टेड कंपनियों की सालाना रिपोर्टों में इन आंकड़ों को बताया गया है। इन कंपनियों में Adani Enterprises, Adani Ports & SEZ, Adani Green Energy, Adani Energy Solutions, Adani Power, Adani Total Gas और Ambuja Cements शामिल हैं।

इनके अलावा NDTV, ACC और Sanghi Industries जैसी कंपनियों का टैक्स भी इस आंकड़े में शामिल है, क्योंकि ये कंपनियां ग्रुप की मुख्य कंपनियों के स्वामित्व में हैं।

टैक्स ट्रांसपेरेंसी को बताया ESG का हिस्सा

अदाणी ग्रुप ने अपनी सात लिस्टेड कंपनियों की वेबसाइट पर एक दस्तावेज़ भी जारी किया है जिसका नाम है – ‘Basis of Preparation and Approach to Tax’। इसमें बताया गया है कि ग्रुप ने टैक्स और सामाजिक योगदान कैसे और किन रूपों में किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह टैक्स पारदर्शिता को अपने ESG (पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस) फ्रेमवर्क का अहम हिस्सा मानता है। इसके ज़रिए वह लोगों का भरोसा जीतने, पारदर्शिता को बढ़ावा देने और देश के बुनियादी ढांचे के विकास में योगदान देने का लक्ष्य रखता है। (PTI के इनपुट के साथ)

First Published - June 5, 2025 | 11:27 AM IST

संबंधित पोस्ट