facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी ग्रुप की फिर लोन लेने की तैयारी, ऑफशोर लोन के लिए कई बैंकों के साथ बातचीत जारी

Advertisement
Last Updated- April 04, 2023 | 4:39 PM IST
Adani Group

EdgeConneX के साथ अदाणी ग्रुप का एक जॉइंट वेंचर करीब 22 करोड़ डॉलर का ऑफशोर ऋण हासिल करने के लिए लगभग आधा दर्जन बैंकों के साथ बातचीत कर रहा है। शॉर्टसेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अदाणी ग्रुप का यह पहला ऑफशोर लोन होगा।

इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने पहचान नहीं बताने की शर्त पर बताया कि डेटा सेंटर प्रोवाइडर AdaniConneX Private Ltd बैंकों के संग चर्चा के तहत पांच साल के कार्यकाल के साथ पूंजीगत खर्च (कैपिटल एक्सपेंडिचर) के लिए इस धन का उपयोग करेगी।

उन्होंने कहा कि अगले कुछ हफ्तों में लोन को लेकर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। वहीं, अदाणी ग्रुप के प्रतिनिधि ने इस मामले पर टिप्पणी करने से फिलहाल इनकार कर दिया है।

बता दें कि भारतीय अरबपति गौतम अदाणी के समूह को अपनी महत्वाकांक्षाओं का पुनर्मूल्यांकन करने के लिए मजबूर किया गया है। अमेरिका की हिंडनबर्ग ने ग्रुप पर स्टॉक में हेरफेर और लेखा धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

वहीं, ग्रुप ने इन आरोपों को सिरे खारिज किया है लेकिन रिपोर्ट आने के बाद से समूह की कंपनियों के शेयर और बांड में भारी गिरावट देखी गई है।

इससे पहले ग्रुप की अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने जनवरी में बॉन्ड की पहली सार्वजनिक बिक्री के रूप में 10 अरब रुपये (12.1 करोड़ डॉलर) जुटाने की योजना को टाल दिया था।

Advertisement
First Published - April 4, 2023 | 4:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement