facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group एक अरब डॉलर से ज्यादा चुकाकर मैच्योरिटी से पहले छुड़ाएगा 3 कंपनियों के गिरवी शेयर्स

Advertisement
Last Updated- February 06, 2023 | 7:12 PM IST
Shares of this company of Adani Group have given 800% return, now there will be a deal worth Rs 3,000 crore with Reliance Power Adani Group की इस कंपनी के शेयरों ने दिया है 800% रिटर्न, अब Reliance Power के साथ होगी 3,000 करोड़ की डील

अदाणी समूह (Adani Group) ने सोमवार को कहा कि प्रवर्तक (promoters) कर्जदाताओं के पास गिरवी रखे शेयरों (pledged shares) को परिपक्वता अवधि (maturity period) से पहले छुड़ाने के लिये 111.4 करोड़ डॉलर का भुगतान करेंगे। इसकी परिपक्वता अगले वर्ष सितंबर में होनी है।

समूह ने सोमवार को एक बयान में कहा कि गिरवी रखे गए ये शेयर अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन्स, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी ट्रांसमिशन के हैं। बयान के अनुसार, ‘‘यह कदम शेयरों को गिरवी रखकर वित्तपोषण की व्यवस्था वाले सभी मामलों में समय-पूर्व भुगतान के प्रर्वतकों के आश्वासन के अनुरूप है।’’

अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की एक रिपोर्ट में अडाणी समूह के खिलाफ कथित धोखाधड़ी और शेयरों में गड़बड़ी के आरोपों को देखते हुए यह बयान महत्वपूर्ण है। इस रिपोर्ट के बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई है।

बयान के अनुसार, ‘‘हाल में बाजार में आए उतार-चढ़ाव और सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों के एवज में लिए गए कर्ज को कम करने की प्रवर्तकों की प्रतिबद्धता के परिप्रेक्ष्य में हमें यह सूचना देते हुए खुशी है कि प्रवर्तकों ने 111.4 करोड़ डॉलर का समय-पूर्व भुगतान करने का फैसला किया है। वैसे इसकी परिपक्वता अवधि सितंबर 2024 की थी।’’

इस भुगतान से अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन्स के 16.827 करोड़ शेयर वापस आएंगे जो प्रवर्तकों की 12 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। अदाणी  ग्रीन के मामले में 2.756 करोड़ शेयर यानी प्रवर्तकों की तीन प्रतिशत हिस्सेदारी जारी होगी। वहीं अदाणी ट्रांसमिशन के 1.177 करोड़ शेयर जारी होंगे। यह प्रवर्तकों की 1.4 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।

Advertisement
First Published - February 6, 2023 | 3:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement