facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group ने खारिज की सॉवरेन वेल्थ फंड से 3 अरब डॉलर मिलने की खबर, नहीं मिला ग्रुप को कर्ज

Advertisement
Last Updated- March 02, 2023 | 10:07 AM IST
Adani Power

हाल ही में खबर आई थी कि अदाणी ग्रुप ने सॉवरेन वेल्थ फंड से 3 अरब डॉलर का कर्ज जुटाया है। अदाणी समूह ने इन खबरों को खारिज कर दिया है। 1 मार्च को आई खबर में दावा किया गया था कि मुश्किलों से जूझ रहे भारतीय समूह ने एक सॉवरेन वेल्थ फंड से 3 अरब डॉलर का लोन जुटा लिया है।

इस बारे में न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि अदाणी समूह मिडिल ईस्ट के एक सॉवरेन वेल्थ फंड से करीब 3 अरब डॉलर का कर्ज पाने में कामयाब रहा है। हालांकि, इस रिपोर्ट में अदाणी की तरह से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है इसका भी जिक्र किया गया था। इसी क्रम में अब ब्लूमबर्ग ने खबर दी है कि अदाणी समूह ने खुद इस लोन की खबर को खारिज कर दिया है।

इस मामले में बीएसई (BSE) ने भी इस खबर के संबंध में अदाणी ग्रुप से स्पष्टीकरण मांगा है। बता दें, 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद से ही अदाणी ग्रुप की कंपनियों की मार्केट वैल्यू 12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा कम हो चुकी है।
इस रिपोर्ट के आने के बाद से ही अदाणी समूह अपने कर्ज चुका रहा हैष माना जा रहा है कि कर्ज चुका कर ,समूह बाजार में वापसी की तैयारी कर रहा है।

गौरतलब है कि सॉवरेन वेल्थ फंड से लोन जुटाने की खबर के एक दिन पहले ही अदाणी समूह के मैनेजमेंट ने बॉन्डहोल्डर्स को बताया था कि उसके मार्च के अंत तक 69 करोड़ डॉलर से 79 करोड़ डॉलर के लोन को चुकाए जाने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - March 2, 2023 | 10:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement