facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group: अदाणी समूह की फर्मों के शेयर चढ़े

Advertisement

Adani समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों ने बाजार पूंजीकरण में 84,000 करोड़ रुपये जोड़कर उसे 17.9 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा दिया।

Last Updated- May 31, 2024 | 9:41 PM IST
Adani Airports IPO:

अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को 2 से 9 फीसदी के बीच उछाल दर्ज की गई जबकि बेंचमार्क सूचकांक स्थिर बंद हुए। समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों ने बाजार पूंजीकरण में 84,000 करोड़ रुपये जोड़कर उसे 17.9 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा दिया।

यह 24 जनवरी, 2023 के बाद का सर्वोच्च स्तर है। जनवरी 2023 में ही हिंडनबर्ग रिसर्च ने रिपोर्ट जारी कर समूह पर कई आरोप लगाए थे। बाजार के प्रतिभागियों ने कहा कि शेयर में बढ़त को इस आशावाद से सहारा मिला कि भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। साथ ही जेफरीज की सकारात्मक रिपोर्ट से भी आशावाद को बल मिला।

ब्रोकरेज ने कहा कि वित्त वर्ष 24 के दौरान समूह ने कर्ज पर नियंत्रण करने, संस्थापकों के गिरवी शेयरों में कमी लाने आदि पर ध्यान केंद्रित किया। समूह का कुल एबिटा वित्त वर्ष 24 में सालाना आधार पर 40 फीसदी बढ़ा और समूह ने इक्विटी, डेट और रणनीतिक निवेशकों के जरिये रकम जुटाई।

साथ ही समूह की कंपनियों में प्रवर्तक हिस्सेदारी भी बढ़ी जिसका बाजार पूंजीकरण में सुधार पर असर हुआ। समूह विस्तार की राह पर है और अगले दशक में 90 अरब डॉलर का पूंजीगत निवेश करेगा।

Advertisement
First Published - May 31, 2024 | 9:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement