facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group Stock: अदाणी समूह के पक्ष में SC का फैसला, वहीं ICRA ने घटाई Adani Port की रेटिंग

Advertisement
Last Updated- March 06, 2023 | 1:50 PM IST
Adani Ports Stock

अदाणी ग्रुप की कंपनियों के लिए आज बाजार में मिला-जुला दिन रहा है। एक तरफ सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में अदाणी की पॉवर कंपनी Adani Power के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके अलावा अदाणी की पोर्ट कंपनी Adani Ports and Special Economic Zone की रेटिंग में ICRA ने कटौती की है।

इक्रा ने अदाणी पोर्ट्स के आउटलुक को स्टेबल से निगेटिव कर दिया है। अगर अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों की बात करें तो इसके 10 में से 6 स्टॉक्स अपर सर्किट पर पहुंच गए हैं। अदाणी पोर्ट्स आज करीब तीन फीसदी मजबूत हुए हैं जबकि अदाणी पॉवर अपर सर्किट पर है।

Adani Power को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। MSEDCL ने अदाणी पॉवर के पक्ष में अपीलेट ट्रिब्यूनल फॉर इलेक्ट्रिसिटी के फैसले को चुनौती दी थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट में भी फैसला अदाणी पॉवर के पक्ष में आया।

साल 2008 में MSEDCL ने अदाणी पॉवर महाराष्ट्र के साथ लॉन्ग टर्म पॉवर पर्चेज एग्रीमेंट्स साइन किया। इस एग्रीमेंट के मुताबिक अगर कोल डिस्ट्रीब्यूशन पॉलिसी में कोई बदलाव होता है तो मंथली टैरिफ पेमेंट में बदलाव के रूप में मुआवजा मिलेगा।

इसके बाद 2013 में बदलाव के आधार पर कंपनी ने मुआवजे की मांग की तो MSEDCL ने अपीलेट ट्रिब्यूनल फॉर इलेक्ट्रिसिटी में याचिका दायर की और फिर सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गई। MSEDCL ने 2021 में दो याचिकाएं दायर की थी।

Adani Ports की रेटिंग में कटौती क्यों

अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अदाणी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। ग्रुप की फाइनेंशियल फ्लेक्सिबिलिटी में गिरावट के चलते इक्रा ने इसके आउटलुक में बदलाव कर स्टेबल से निगेटिव कर दिया है।
रेटिंग एजेंसी के मुताबिक अदाणी की कंपनियों पर अब रेगुलेटरी/लीगल स्क्रूटनी का रिस्क बढ़ा है। इसके चलते अदाणी पोर्ट्स की क्रेडिट क्वालिटी पर निगरानी रहेगी। हालांकि इक्रा के मुताबिक कंपनी की लिक्विडिटी प्रोफाइल मजबूत बनी रहेगी।
इसके अलावा लॉजिस्टिक्स वॉल्यूम चेन में महत्वपूर्ण पोर्ट एसेट्स और स्ट्रैटजिक एसेट्स के अधिग्रहण के चलते कंपनी का बिजनेस प्रोफाइल भी मजबूत हुआ है।

Advertisement
First Published - March 6, 2023 | 1:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement