facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Adani Group ने मीडिया क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को किया मजबूत, IANS India का पूरा नियंत्रण अपने हाथ में लिया

Advertisement

Adani समूह ने पिछले साल 15 दिसंबर को आईएएनएस में 50.50 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी। इस सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया गया था।

Last Updated- January 17, 2024 | 2:13 PM IST
Adani Group

अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) के समूह ने मीडिया क्षेत्र में अपनी उपस्थिति मजबूत करते हुए समाचार एजेंसी आईएएनएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (IANS India) का पूर्ण नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। अदाणी समूह ने आईएएनएस में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा ली है।

समूह की ओर से शेयर बाजारों को भेजी गई सूचना के अनुसार, अदाणी समूह ने पिछले महीने IANS में 50.50 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। अब इस समाचार एजेंसी में समूह की हिस्सेदारी मतदान अधिकार के साथ 76 प्रतिशत हो गई है। वहीं बिना मतदान अधिकार के उसकी हिस्सेदारी 99.26 प्रतिशत हो गई है।

समूह ने इस सौदे पर पांच करोड़ रुपये खर्च किए हैं। समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लि. ने कहा, 15 दिसंबर, 2023 की हमारी पिछली सूचना के क्रम में हम सूचित करना चाहेंगे कि कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड (एएमएनएल) ने आईएएनएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा ली है। एएमएनएल ने आईएएनएस द्वारा जारी नए शेयर हासिल किए हैं।’’

अदाणी ग्रुप ने पिछले साल खरीदी थी 50.50 % हिस्सेदारी

इसमें कहा गया है कि शेयरों के आवंटन को आईएएनएस के बोर्ड ने 16 जनवरी, 2024 को हुई बैठक में मंजूरी दे दी थी। अदाणी समूह ने पिछले साल 15 दिसंबर को आईएएनएस में 50.50 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी। इस सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया गया था।

IANS की अधिकृत शेयर पूंजी 11 करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2022-23 में इसका राजस्व 11.86 करोड़ रुपये रहा था। अडाणी ने पिछले साल मार्च में क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया के अधिग्रहण के साथ मीडिया कारोबार में कदम रखा था।

क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया कारोबार और वित्तीय समाचार डिजिटल मीडिया मंच बीक्यू प्राइम का परिचालन करती है। इसके बाद दिसंबर में इसने समाचार चैनल एनडीटीवी में लगभग 65 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। भाषा अजय अजय

Advertisement
First Published - January 17, 2024 | 2:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement