facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group: अदाणी फैमिली के नेटवर्थ में भारी गिरावट आई

Advertisement

अमेरिकी SEC और न्याय विभाग के आरोपों ने अदाणी समूह की साख पर सवाल उठाए; बॉन्ड पेशकश रद्द और बाजार पूंजीकरण में बड़ी गिरावट

Last Updated- November 21, 2024 | 10:53 PM IST
Shares of this company of Adani Group have given 800% return, now there will be a deal worth Rs 3,000 crore with Reliance Power Adani Group की इस कंपनी के शेयरों ने दिया है 800% रिटर्न, अब Reliance Power के साथ होगी 3,000 करोड़ की डील

अदाणी समूह के शेयरों में गुरुवार को हुई बिकवाली से गौतम अदाणी फैमिली की नेटवर्थ में भारी गिरावट आई है। अदाणी फैमिली का नेटवर्थ गुरुवार को 20.1 फीसदी घटकर करीब 7.8 लाख करोड़ रुपये रह गई जो मंगलवार को 9.8 लाख करोड़ रुपये थी।

अमेरिकी डॉलर के लिहाज से फैमिली की नेटवर्थ मंगलवार के 115.5 अरब डॉलर से घटकर 91.2 अरब अमेरिकी डॉलर रह गई। इस बिकवाली से साल की शुरुआत में अदाणी के शेयरों में हुई बढ़ोतरी का बड़ा हिस्सा साफ हो गया। अपने सर्वोच्च स्तर पर फैमिली का नेटवर्थ इस साल जुलाई के आखिर में 136.3 अरब डॉलर था।

शेयर बाजार बुधवार को महाराष्ट्र चुनाव के कारण बंद थे। समूह की विभिन्न कंपनियों में हर तिमाही के आखिर में अदाणी फैमिली की सीधी हिस्सेदारी के आधार पर यह विश्लेषण किया गया है। अदाणी समूह की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण गुरुवार को 15.7 फीसदी घटकर 12.05 लाख करोड़ रुपये रह गया जो मंगलवार को 14.28 अरब डॉलर था।

गुरुवार की गिरावट के साथ अदाणी फैमिली की नेटवर्थ सितंबर 2024 के आखिर के बाद से 28.7 फीसदी नीचे है। जब सितंबर में भारतीय शेयर बाजार सर्वोच्च स्तर पर था तब फैमिली की नेटवर्थ 10.9 लाख करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - November 21, 2024 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement