facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Adani ग्रुप Quintillion Business Media में खरीदेगा बाकी 51 प्रतिशत हिस्सेदारी

Advertisement

‘BQ प्राइम’ को पहले ‘ब्लूमबर्ग क्विंट’ के नाम से जाना जाता था, जो कि इंडियन इकोनॉमी, बिजनेस और फाइनेंशियल मार्केट के एनालिटिकल कवरेज के लिए जाना जाता है।

Last Updated- August 15, 2023 | 1:54 PM IST
Adani Group

अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी (Gautam Adani) की अगुवाई वाला समूह राघव बहल की कंपनी क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (Quintillion Business Media) में बाकी 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगा। समूह की कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने शेयर बाजार को बताया कि उसकी सहायक कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड के बोर्ड ने इस संबंध में क्विंटिलियन मीडिया लिमिटेड के साथ एक बाध्यकारी सहमति पत्र (M0U) करने की मंजूरी दी है।

इस MoU के तहत व्यवसाय और वित्तीय समाचार से संबंधित डिजिटल मीडिया मंच बीक्यू प्राइम का संचालन करने वाली कंपनी में बाकी 51 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया जाएगा। पिछले साल दिसंबर में अदाणी ने प्रसारक एनडीटीवी में लगभग 65 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी।

ये भा पढ़ें- Continuum Green Energy को मॉर्गन स्टैनली का सहारा

एएमजी मीडिया ने पहले खरीदी थी 49 फीसदी हिस्सेदारी

एएमजी मीडिया ने पहले क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया लिमिटेड (क्यूबीएमएल) में 47.84 करोड़ रुपये में 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। बीक्यू प्राइम को पहले ब्लूमबर्ग क्विंट के नाम से जाना जाता था, जो अमेरिका स्थित वित्तीय समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग मीडिया और बहल के क्विंटिलियन मीडिया के बीच एक संयुक्त उद्यम था। ब्लूमबर्ग पिछले साल मार्च में उस समझौते से बाहर हो गया था।

ये भी पढ़े- सरकारी नीतियों की मदद से भारत टॉप-3 स्टार्टअप इकोसिस्टम में पहुंचा : पीएम मोदी

‘BQ प्राइम’ को पहले ‘ब्लूमबर्ग क्विंट’ के नाम से जाना जाता था, जो कि इंडियन इकोनॉमी, बिजनेस और फाइनेंशियल मार्केट के एनालिटिकल कवरेज के लिए जाना जाता है।

Advertisement
First Published - August 15, 2023 | 1:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement