facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Adani Group का ध्यान ग्रीन एनर्जी कारोबार पर, 10 गीगावाट की सौर विनिर्माण क्षमता स्थापित करेगा

Advertisement

अदाणी सोलर इस समय गुजरात के मुंद्रा में 10 गीगावाट क्षमता की पहली पूर्ण एकीकृत एवं व्यापक सौर विनिर्माण इकाई स्थापित कर रही है।

Last Updated- October 02, 2023 | 7:41 PM IST
Adani Group

अदाणी समूह (Adani Group) ऊर्जा बदलाव यानी ग्रीन एनर्जी कारोबार पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए वर्ष 2027 तक 10 गीगावाट की एकीकृत सौर विनिर्माण क्षमता स्थापित करने में जुटा हुआ है। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अदाणी समूह की मौजूदा सौर विनिर्माण क्षमता चार गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) की है। समूह की सौर ऊर्जा विनिर्माण इकाई अदाणी  सोलर से जुड़े सूत्रों ने कहा कि कंपनी को अगले 15 महीनों में 3,000 मेगावाट से अधिक क्षमता के निर्यात ऑर्डर मिले हुए हैं।

हाल ही में कंपनी ने बार्कलेज और डॉयचे बैंक से 39.4 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। सौर ऊर्जा उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले सौर पैनल के विनिर्माण से जुड़ी अदाणी  सोलर का गठन वर्ष 2015 में किया गया था। इसने उसके अगले साल विनिर्माण शुरू कर दिया था और छह साल से भी कम समय में इसकी क्षमता तिगुनी से भी अधिक होकर चार गीगावाट हो चुकी है।

सूत्रों के मुताबिक, अदाणी सोलर इस समय गुजरात के मुंद्रा में 10 गीगावाट क्षमता की पहली पूर्ण एकीकृत एवं व्यापक सौर विनिर्माण इकाई स्थापित कर रही है। यह समूह की सबसे बड़ी विनिर्माण इकाई होगी और इससे 13,000 रोजगार पैदा होंगे।

कंपनी सूत्रों ने कहा कि अदाणी सोलर सौर विनिर्माण के क्षेत्र में नई प्रौद्योगिकी को अपनाने में आगे रही है और इसने डिजिटल बदलाव को भी अमलीजामा पहनाया है।

Advertisement
First Published - October 2, 2023 | 7:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement