facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Adani Group श्रीलंका में पवन ऊर्जा प्रोजेक्ट के लिए एक अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश करेगा

श्रीलंका ने पिछले महीने 20 वर्षों के लिए अदाणी के पवन ऊर्जा केंद्रों से बिजली खरीदने के लिए एक समझौता किया था।

Last Updated- June 07, 2024 | 6:48 PM IST
Adani Group

अदाणी ग्रुप (Adani Group) श्रीलंका में पवन ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने के लिए एक अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश करने की योजना बना रहा है। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह पड़ोसी देश में सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और अब तक की सबसे बड़ी बिजली परियोजना होगी।

समूह की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) श्रीलंका के मन्नार शहर और उत्तरी क्षेत्र के पूनरीन गांव में लगभग 74 करोड़ डॉलर के निवेश से 484 मेगावाट की कुल स्थापित क्षमता वाली दो पवन ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करेगी।

मामले से जुड़े दो सूत्रों ने बताया कि इससे संबंधित बुनियादी ढांचे में 29 करोड़ डॉलर से अधिक का अतिरिक्त निवेश होगा। इसकी मदद से उपभोग केंद्रों तक बिजली पहुंचाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि ये परियोजनाएं न केवल श्रीलंका की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना होंगी, बल्कि देश की अब तक की सबसे बड़ी बिजली परियोजना भी होंगी।

श्रीलंका ने पिछले महीने 20 वर्षों के लिए अदाणी के पवन ऊर्जा केंद्रों से बिजली खरीदने के लिए एक समझौता किया था। समझौते के अनुसार एजीईएल को प्रति यूनिट 8.26 सेंट का भुगतान किया जाएगा।

First Published - June 7, 2024 | 6:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट