facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिहार में 28,000 करोड़ का निवेश करेगा अदाणी समूह, ऊर्जा और सीमेंट क्षेत्रों में बढ़ाएगा कदम

Advertisement

1,980 मेगावाट के अत्याधुनिक बिजलीघर और सीमेंट उत्पादन क्षमता बढ़ाने की योजना, 12,000 नौकरियों की उम्मीद

Last Updated- December 20, 2024 | 9:57 PM IST
Adani Group

उद्योगपति गौतम अदाणी की अगुआई वाला अदाणी समूह बिहार में अत्याधुनिक बिजलीघर स्थापित करने के साथ सीमेंट उत्पादन क्षमता बढ़ाने, खाद्य प्रसंस्करण और लॉजिस्टिक क्षेत्र में करीब 28,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। अदाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अदाणी ने यहां वैश्विक निवेशक सम्मेलन ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट’ को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।

अदाणी समूह आक्रामक रूप से बिहार में कारोबार को आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रहा है। समूह एक तरफ अपने मुख्य कारोबार का विस्तार कर रहा है जबकि दूसरी तरफ उसे नये अवसरों की तलाश भी है। प्रणव अदाणी ने कहा, ‘हम बिहार के ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के रास्ते भी तलाश रहे हैं। हमारी योजना अत्याधुनिक बिजलीघर स्थापित करने की है। इसके लिए हम लगभग 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।’

अदाणी ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि इस परियोजना के क्रियान्वयन-पूर्व चरण में करीब 12,000 नौकरियां सृजित होंगी जबकि परिचालन शुरू होने पर लगभग 1,500 कुशल रोजगार पैदा होंगे।’हालांकि उन्होंने प्रस्तावित बिजलीघर की क्षमता और उसकी जगह के बारे में जानकारी नहीं दी। लेकिन ‘अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल प्लांट’ यानी अत्याधुनिक बिजलीघर 1,980 मेगावाट क्षमता के हो सकते हैं। ये संयंत्र बिजली उत्पादन करने के लिए कोयले का इस्तेमाल करते हैं।

बिहार में वर्तमान में बिजली उत्पादन क्षमता की कमी है। इसकी क्षमता 6,400 मेगावॉट है जबकि मांग 8,000 मेगावॉट से अधिक है। ऐसे में प्रस्तावित संयंत्र न केवल राज्य में बिजली की मांग और आपूर्ति के अंतर को पाटने में मदद करेगा बल्कि पड़ोसी राज्यों को भी बिजली की आपूर्ति करेगा।

Advertisement
First Published - December 20, 2024 | 9:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement