facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group अब फिलीपींस में करेगा निवेश, ये है गौतम अदाणी का प्लान

Advertisement

अदाणी पोर्ट्स फिलीपींस के बटान में एक 25 मीटर डीप पोर्ट को बनाने चाह रही है। यह पोर्ट पैनामैक्स वेसल्स को भी हैंडल कर सकता है।

Last Updated- May 04, 2024 | 12:04 PM IST
Adani Ports orders eight harbor tugs from Cochin Shipyard, deal value Rs 450 crore अदाणी पोर्ट्स ने कोचीन शिपयार्ड को आठ हार्बर टग का ऑर्डर दिया, सौदा की रकम 450 करोड़ रुपये
Representative Image

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन गौतम अदाणी की अगुवाई वाला अदाणी ग्रुप अब फिलीपींस में अपना कारोबार बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। अदाणी ग्रुप इस देश में पोर्ट्स, एयरपोर्ट्स, पावर और डिफेंस सेक्टर में निवेश करने की संभावनाएं तलाश रहा है। हाल ही में गौतम अदाणी के बेटे और अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अदाणी ने फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के साथ मुलाकात की है।

इस मुलाकात के बाद ही अदाणी पोर्ट्स के फिलीपींस में निवेश करने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें: Apple ने मार्च तिमाही के दौरान भारत में कमाया रिकॉर्ड रेवेन्यू, दो अंकों में रही वृद्धि

जानें क्या हुई बातचीत?

फिलीपींस प्रेसीडेंट ऑफिस की तरफ से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार मुताबिक अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) Bataan पोर्ट को डेवलप करने की प्लानिंग कर रहा है। अदाणी पोर्ट्स फिलीपींस के बटान में एक 25 मीटर डीप पोर्ट को बनाने चाह रही है। यह पोर्ट पैनामैक्स वेसल्स को भी हैंडल कर सकता है।

Karan Adani with Phillipinnes Prez

रिलीज में कहा गया है, “प्रेसीडेंट मार्को ने अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के विस्तार योजना का फिलीपींस में स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि एग्रीकल्चर प्रोडकट्स को संभालने पोर्ट्स की तरह विकसित किया जाए। जिससे फिलीपींस ग्लोबल लेवल पर प्रतिस्पर्धा कर सके।”

APSEZ के पास वेस्ट कोस्ट पर सात और भारत के ईस्ट कोस्ट पर आठ रणनीतिक रूप से स्थित बंदरगाह और टर्मिनल हैं।

मौजूदा समय में, भारत में अदाणी पोर्ट्स सबसे अधिक पोर्ट को डेवलप और ऑपरेट करने वाली संस्था है।

कैसा रहा कंपनी का चौथी तिमाही नतीजा?

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 76.87 प्रतिशत बढ़कर 2,014.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,139.07 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।

Advertisement
First Published - May 4, 2024 | 11:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement